Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अशोकनगर में तेज रफ्तार कार का कहर,स्कूटी सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

अशोकनगर के बायपास रोड पर युगल सरकार मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में नगर पालिका कर्मचारी मोतीलाल बाल्मिक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और 5 साल की बेटी घायल हुईं। घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।
स्कूटी सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अशोकनगर के बायपास रोड पर युगल सरकार मंदिर के सामने बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और 5 साल की बेटी घायल हो गईं।

    मृतक की पहचान, परिवार के साथ लौट रहे थे घर

    मृतक की पहचान 34 वर्षीय मोतीलाल बाल्मिक के रूप में हुई है। वे नगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे और यादव कॉलोनी के रहने वाले थे। बुधवार शाम वे अपनी पत्नी विद्या बाई और बेटी बुलबुल के साथ स्कूटी से बाजार से घर लौट रहे थे।

    रोड पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    युगल सरकार मंदिर के सामने रोड पार करते समय राजमाता चौराहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

    20 फीट तक घसीटती चली गई स्कूटी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार स्कूटी को करीब 20 फीट तक घसीटती हुई ले गई। इस दौरान स्कूटी पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा

    यह पूरी घटना युगल सरकार मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तेज रफ्तार कार स्कूटी को टक्कर मारते हुए आगे निकलती दिखाई दे रही है।

    भोपाल ले जाते समय युवक की मौत

    हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मोतीलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में शव को जिला अस्पताल लाया गया।

    पत्नी भोपाल रेफर, बेटी का इलाज जारी

    हादसे में घायल पत्नी विद्या बाई की हालत गंभीर है, उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। वहीं 5 साल की बेटी बुलबुल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

    आरोपी चालक फरार, मामला दर्ज

    देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts