Ashoknagar News : पिता ने दो बच्चों को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, VIDEO बनाकर पत्नी को भेजा

अशोकनगर। जिले के चंदेरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता अपने दोनों मासूम बच्चों को रस्सी से उल्टा लटकाकर बेहरमी से पीटा। साथ ही खुद ने पिटाई का वीडियो बनाया और अलग रह रही पत्नी को भेज दिया। जिसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत की और वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटे-बेटी को उल्टा लटकाया फिर...
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम चंदेरी थाना क्षेत्र के मीट मार्केट का है। जहां मासूमों से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें कलयुगी पिता भगवान दास परिहार ने 5 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को रस्सी से पैर बांधकर उल्टा लटकाकर रखा। फिर दोनों की बेहरमी से पिटाई कर रहा है। बच्चे दर्द के मारे चीख -चीख कर रो रहे हैं। लेकिन निर्दयी पिता का दिल नहीं पसीजा।बच्चों के शरीर पर पड़े निशान
पिता ने ही दोनों को पीटने का वीडियो भी बनाया और अपनी पत्नी राधाबाई को भेजा, जो एक साल से पति से दूर ललितपुर में रह रही। मां ने जैसे ही बच्चों को दर्द से तड़पते देखा तो तुरंत चंदेरी थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को वीडियो दिखाया और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची और बच्चों का उसके चंगुल से छुड़ाकर मां को सौंप दिया। पीटे जाने की वजह से बच्चों के शरीर पर निशान पड़ गए।












