Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आर्चर के झटकों से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराया

यशस्वी जायसवाल ने की फॉर्म में वापसी, खेली 67 रनों की पारी
आर्चर के झटकों से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराया

मुल्लांपुर। भारत के उभरते हुए स्टार यशस्वी जायसवाल (67 रन) ने समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए बल्ले से कमाल दिखाया। जिसके बाद जोफ्रा आर्चर (25 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया। आरआर की लगातार दूसरी जीत : चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मैच में हराने वाली राजस्थान रॉयल्स की यह दूसरी जीत है तो वहीं पंजाब किंग्स को तीन मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। जायसवाल अभी तक तीन मैच में एक, 29 और चार रन ही बना सके थे, लेकिन इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फॉर्म में वापसी करते हुए 44 गेंद में तीन चौके और पांच छक्के जड़ित शानदार पारी खेली, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की शुरुआत खराब : वहीं पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही, जिसने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा दिए। दोनों जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हुए। मार्कस स्टोइनिस सात गेंद ही खेल पाए थे कि संदीप शर्मा (21 रन देकर दो विकेट) ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपककर पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया, जिससे चौथे ओवर में टीम ने 26 रन पर तीन विकेट खो दिए थे। नेहाल वढेरा (62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (30 रन) पांचवें विकेट के लिए अच्छा खेलते हुए बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन श्रीलंका के दो स्पिनरों ने दोनों के बीच 52 गेंद में 88 रन की साझेदारी का अंत किया। 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर महीश तीक्ष्णा (26 रन देकर दो विकेट) ने कैरम गेद पर मैक्सेवल को जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। अगले ओवर की पहली गेंद पर वढेरा भी वानिंदु हसारंगा (36 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर डीप मिड विकेट पर जुरेल को कैच दे बैठे। इससे 131 रन के स्कोर पर टीम ने पांचवां और छठा विकेट गंवाया। टीम इस तरह 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts