भोपाल। एमपी निगम मंडल में नियुक्तियों का दौर शुरू हुआ। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मप्र निगम मंडल में नियुक्तियां की जा रही है। इन नियुक्तियों में प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: कोरोना को लेकर मंत्रालय में बैठक, सीएम ने कहा- सभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को रखें चाक-चौबंद
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किए नियुक्त
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ट्वीट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। बता दें कि इन नियुक्तियों में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं।
इनकों सौंपी जिम्मेदारी
- मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त इमरती देवी को बनाया।
- विनोद गोंटिया को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
- मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन की कमान राजेश अग्रवाल को।
- नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति एवं वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष रमेश खटीक को बनाया।
- राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकर को बनाया।
- निर्मला बारेला को मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया।
- अमिता चपरा को मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।
- जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया।
- आशुतोष तिवारी को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया।
- राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
- मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया।
- मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष रघुराज कंसाना को बनाया।
- अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया।
- मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को नियुक्त किया।
- मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया।
- मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया को बनाया।
- संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटव को नियुक्त किया।
- मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष एंदल सिंह कंषाना को बनाया।
- मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया।
- मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को नियुक्त किया।
- मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को बनाया गया।
- मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया।
- मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ को नियुक्त किया है।
काफी दिन से चल रही थी सुगबुगाहट
पिछले साल मार्च में सत्ता परिवर्तन हुआ था। इस बीच, कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सरकार बनाने में मदद करने वाले ऐसे नेताओं की फजीहत हो गई थी, जो उपचुनाव में सफल नहीं हो सके थे। इनके पुनर्वास को लेकर सुगबुगाहट काफी दिन से चल रही थी। अब जाकर शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इन नेताओं पर ध्यान दिया है।