Apple के प्रोडक्ट खरीदना महंगा हुआ :मैकबुक से लेकर आईपेड के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे, जानें भारत में नई कीमत

दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने कुछ दिनों पहले दुनिया में एक बड़े अलर्ट का संकेत दिया था, जिसका सीधा अर्थ था कि आने वाले दिनों में टेक कंपनी अपनी कुछ प्रोडेक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग में है। वहीं शुक्रवार को एपल ने भारत सहित दुनियाभर में इसका ऐलान किया है। ऐपल ने भारत में मैक बुक और आईपैड की कीमतों में इजाफा किया है। कीमतें में हुए बदलाव अब भारत में कंपनी की वेबसाइट पर दिख रही है। जहां कई मैकबुक अपने लॉन्च प्राइस के मुकाबले कई ज्यादा कीमत पर लिस्टेड दिख रहे हैं। कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह ग्लोबल मार्केट में बढ़ते इनपुट कॉस्ट को बताया।
भारत में कितनी बढ़ी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, M5 चिप वाला MacBook Air भारत में 1,19,000 रुपए की कीमत में लॉन्च हुआ था, ताजा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत अब 1, 49, 900 रुपए पर लिस्टेड है। यानी सीधे 30 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह 15 इंच वाला मैकबुक एयर जिसे 1,44,000 रुपए में इंट्रोड्यूस किया था उसकी नई कीमत अब 1 लाख 79 हजार 900 रुपए तय की गई है। कुल मिलाकर 35 हजार रुपए का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp की लीडरशिप में बड़ा बदलाव : विल कैथकार्ट छोड़ेंगे पद, कुणाल शाह को मिली नई जिम्मेदारी
MAC Book प्रो की नई कीमत
Mac Book प्रो की नई कीमत में बढ़े हुए प्राइस का ज्यादा असर देखने को मिला है। M5 चिप और 16 जीबी रेम वाला बेस 14 इंच मैकबुक प्रो 1,69,000 पर लॉन्च हुआ था उसे 2 लाख 39 हजार रुपए पर लिस्टेड है। कंपनी ने इस सेंगमेंट में 70 हजार रुपए की मोटी बढ़ोतरी की है। जो भारत में कंपनी के हाल ही के पोर्टफोलियों के हिसाब से सबसे बड़े प्राइस एडजस्टमेंट के हिसाब से है। यहां तक ऐपल का सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो की कीमत में 10 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि कंपनी ने किफायती लैपटॉप भी बढ़ोतरी से नहीं छोड़ा है।
क्या आईफोन भी हुआ महंगा?
Apple ने फिलहाल iPhone की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कंपनी ने भारत समेत किसी भी देश में iPhone के दाम नहीं बदले हैं। कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ MacBook, iPad, Apple TV, HomePod और अन्य कुछ प्रोडक्ट्स पर लागू की गई है। यानी अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल आपको पहले जैसी ही कीमत चुकानी होगी। हालांकि कंपनी ने भविष्य में iPhone की कीमतों को लेकर कोई नई घोषणा नहीं की है।
6 पॉइंट्स में समझे क्या सस्ता क्या महंगा
MacBook, iPad और अन्य डिवाइस महंगे हुए
Apple ने MacBook, iPad, Apple TV, HomePod और डेस्कटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इससे नए खरीदारों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
iPhone की कीमत में कोई बदलाव नहीं
फिलहाल कंपनी ने भारत और दूसरे देशों में iPhone की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। यानी iPhone खरीदने वालों पर अभी इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा।
AI की बढ़ती मांग बनी वजह
AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की मांग बढ़ गई है। इसके कारण कंपोनेंट्स की लागत भी काफी बढ़ गई है
इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर ग्राहकों पर
Apple का कहना है कि लंबे समय तक बढ़ी हुई लागत खुद उठाने के बाद अब कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था। इसलिए कई प्रोडक्ट्स महंगे किए गए हैं।
अमेरिका में भी बढ़ीं कीमतें
सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी MacBook और iPad समेत कई Apple प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। यानी यह फैसला वैश्विक स्तर पर लागू किया गया है।
कंपनी समाधान तलाश रही है
Apple ने कहा है कि वह बढ़ती लागत को कम करने के लिए नए विकल्पों पर काम कर रही है। अगर भविष्य में लागत कम होती है तो कीमतों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Instagram का नया अपडेट! अब आप हर फोटो पर लिख सकेेंगे अलग-अलग कैप्शन, लेकिन कैसे?
क्यों बढ़ी कीमतें?
Apple के लिए मैमोरी उसकी प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी का एक जरूरी हिस्सा है। खासकर जब नए मैक और आएपैड को लगातार हायर बैस रैम और यूनिफाइड मैमोरी आर्किटेक्चर के साथ कॉन्फिगर किया जा रहा है। वहीं सप्लाई कम होने और कॉन्टैक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से मैन्युफेक्चर्स इस लागत का हिस्सा एंड- यूजर्स पर डाल रहे हैं। भारत में इसका असर ज्यादा साफ दिखाई दिया क्योंकि एपल का प्राइस स्ट्रक्चर काफी प्रीमियम है।
एपल ने बताई वजह
कंपनी के मुताबिक, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री इस समय बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ने के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की मांग काफी बढ़ गई है। इससे कंपोनेंट्स की लागत में भारी इजाफा हुआ है। Apple ने कहा कि वह कीमतें बढ़ाने से बचना चाहती थी, लेकिन अब यह संभव नहीं रह गया।
टिम कुक- यह बाढ़ जैसी स्थिति
Apple के CEO टिम कुक ने कीमतों में बढ़ोतरी को "100 साल में एक बार आने वाली बाढ़ जैसी स्थिति" बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में उन्होंने कंपोनेंट्स की लागत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कभी नहीं देखी। अब कंपनी ग्राहकों को इस बढ़ी हुई लागत से पूरी तरह बचाने की स्थिति में नहीं है।
अमेरिका में नई कीमतें
MacBook Air (512GB): 1,099 डॉलर से बढ़कर 1,299 डॉलर
MacBook Pro (1TB): 1,699 डॉलर से बढ़कर 1,999 डॉलर
iPad Air (128GB): 599 डॉलर से बढ़कर 749 डॉलर
Apple TV और HomePod की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।











