अनुराग जैन को मिला एक्सटेंशन, 2026 तक बने रहेंगे मप्र के मुख्य सचिव, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Follow on Google News
अनुराग जैन को मिला एक्सटेंशन, 2026 तक बने रहेंगे मप्र के मुख्य सचिव, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर लंबे समय से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को एक बार फिर एक्सटेंशन (सेवावृद्धि) मिल गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है और उनके अनुभव व नवाचारों से प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की कामना की है।

    Twitter Post

    एक साल का बढ़ा कार्यकाल

    अनुराग जैन का कार्यकाल इसी महीने समाप्त होने वाला था। राज्य सरकार ने उनके सेवावृद्धि का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब वे 2026 तक पद पर बने रहेंगे। डीओपीटी जल्द ही इसके संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा।

    कौन हैं अनुराग जैन?

    अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. ऑनर्स किया और 1986 बैच में मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मैक्सवेल स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज, अमेरिका से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम.ए. किया।

    वे प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव के रूप में कई मंत्रालयों का समन्वय कर चुके हैं। वित्त मंत्रालय में रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जन धन योजना की अवधारणा और उसके सफल क्रियान्वयन का श्रेय भी दिया जाता है।

    शिवराज सरकार में निभाई अहम जिम्मेदारियां

    अनुराग जैन दो बार शिवराज सिंह चौहान सरकार में सचिव रह चुके हैं और भोपाल कलेक्टर के पद पर भी काम कर चुके हैं। वित्त प्रबंधन में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। यही वजह रही कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की कमान सौंपी थी। हालांकि, मई 2020 में वे दोबारा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चले गए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts