अनूपपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत, दो की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई।
अनूपपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत, दो की हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रेऊंदा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 43 पर झिरिया टोला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और एक निर्माणाधीन मकान में घुस गई।

    हादसे में बाइक सवार समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चार लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में शुभम अहिरवार (17) और राहुल केवट (21) की पहचान हुई है। सभी मृतक और घायल बेलिया छोट गांव के रहने वाले हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है।

    निर्माणाधीन मकान में घुसी स्कॉर्पियो

    पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार कोतमा से झिरिया टोला की ओर जा रहे थे, जबकि बाइक सवार युवक झिरिया टोला से कोतमा की ओर आ रहे थे। टक्कर के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे बने निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts