Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार - 25 लाख की चरस बरामद

अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार - 25 लाख की चरस बरामद
आरोपी दीपक कुशवाह
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। क्राइम ब्रांच द्वारा अंतर्राजीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं । शहर के विजय नगर निवासी दीपक कुशवाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 520 ग्राम चरस जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी शहर में चरस की थोक सप्लाई और फिर स्थानीय स्तर पर महँगे दामों पर बेचे जाने की साजिश पर चोट है।क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चित्रगुप्त चौराहा‑निपनिया रोड पर संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम दीपक कुशवाह विजय नगर,  बताया।

    देश के अलग‑अलग राज्यों से सस्ते दामों खरीदता था चरस - 

    प्रारम्भिक पूछताछ में दीपक ने स्वीकार किया कि वह देश के अलग‑अलग राज्यों से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर इंदौर में नशे के आदि लोगों को महंगे दाम पर सप्लाई करता था।क्राइम ब्रांच ने आरोपी के कब्जे से कुल 520 ग्राम चरस जब्त की। पुलिस ने बताया कि इस बरामदगी के आधार पर तस्करी के पैमाने और संपर्कों का भी खुलासा होने की संभावना है। क्राइम ब्रांच की टीम ने  NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत पूछताछ और फॉरेंसिक परीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि दीपक के खिलाफ पहले से लगभग 5–6 प्रकरण इंदौर में दर्ज हैं। 

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts