🌤️
--Bhopal, India

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आग लगने से आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आग लगने से आठ लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से धमाके होने लगे। इन धमाकों की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने घटना की जांच के आदेश भी दिए और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा।

घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के निर्देश

इस घटना पर राज्य की गृह मंत्री वी अनिता लगातार नजर बनाए हुए हैं। गृहमंत्री ने इस हादसे में घायल सभी मजदूरों को बेहतर इलाज दिलाने के निर्देश दिए हैं। राज्य की गृह मंत्री वी अनिता ने बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

काफी दूर जाकर गिरा मलबा

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे बारूद के ढेर में आग लग गई और धमाके होने लगे। इससे फैक्ट्री की छत गिर गई। वहीं मलबा हवा में उड़ उड़कर आधा किमी दूर तक जा गिरा। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो और लोगों की मौत हो गई।

जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया दुख

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने राज्य की गृह मंत्री अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने को भी कहा। ये भी पढ़ें- गाजियाबाद : एक और ‘नीले ड्रम’ की धमकी, पत्नी बोली- 55 टुकड़े कर ड्रम में फ्रीज कर दूंगी! घबराया पति पहुंचा थाने
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

icon

Latest Posts