Anant Ambani Birthday :जन्मदिन के मौके पर जामनगर में भव्य भोज का आयोजन, कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे, गो सेवा भी की

अनंत का जन्मदिन इस बार सिर्फ एक निजी जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे देशभर में सेवा, दान और सामाजिक सरोकार के साथ खास अंदाज में मनाया गया। जामनगर से लेकर देश के कई हिस्सों तक उनके जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Follow on Google News
जन्मदिन के मौके पर जामनगर में भव्य भोज का आयोजन, कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे, गो सेवा भी की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जामनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरेमन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शुक्रवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर मुंबई सहित देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जा रह है। जामनगर में उनके बर्थडे पर भव्य भोज का आयोजन किया गया। इनमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स का जामनगर पहुंचना शुरू हो चुका है।

    एक लाख से ज्यादा गाय को छप्पन भोज करवाया

    अपने जन्मदिन से पहले अनंत ने गुरुवार को जामनगर में गो- सेवा की, इसमें उन्होंने कई गायों को छप्पन भोज खिलाया। इनमें 1 लाख से ज्यादा गाय शामिल थी, जिन्हें तरबूज सहित कई अलग- अलग फल खिलाए गए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    अनंत के एंटर करते ही मिला शानदार सरप्राइज

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनंत अंबानी जैसे ही एक रूम में एंट्री करते हैं उन्हें खास सरप्राइज मिला है। उनके स्वागत के लिए फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियों में हार्ट बनाया गया। इस दौरान अनंत हाफ टी- शर्ट पहने और चश्मा कैरी किए एक शानदार लुक में नजर आए।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और युवाओं को हर महीने ₹3000 देने का वादा

    पत्नी राधिका भी हुई शामिल

    इस वीडियो में एक शानदार पल भी देखने को मिला। जब अनंत रूम में एंट्री करते है उसके थोड़ी देर बार पत्नी राधिका की एंट्री होती है। राधिका की मौजूदगी में अनंत काफी खुश नजर आए हैं। राधिका ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद कप एक- दूसरे को गले लगाते नजर आए।

    Breaking News

    जामनगर में हुए कई धार्मिक आयोजन

    अनंत का जन्मदिन इस बार सिर्फ एक निजी जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे देशभर में सेवा, दान और सामाजिक सरोकार के साथ खास अंदाज में मनाया गया। जामनगर से लेकर देश के कई हिस्सों तक उनके जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन ने जन्मदिन को एक बड़े सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

    यह भी पढ़ें: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा : जांच के बीच बड़ा फैसला, घर में मिले थे जले नोटों के बंडल

    जामनगर में गो सेवा, महिलाओं-बच्चों को उपहार

    गुरुवार को अनंत अंबानी ने जामनगर में बड़े स्तर पर गो सेवा की और एक लाख से अधिक गायों को छप्पन भोग अर्पित किया। इसके साथ ही जामनगर और आसपास के गांवों में विशाल सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। भोज में पहुंचीं महिलाओं को साड़ियां भेंट की गईं, जबकि बच्चों को स्कूल किट बांटी गई। इस आयोजन ने जन्मदिन को जनसेवा और सामूहिक उत्सव का रूप दे दिया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts