US-India LPG Deal :टैरिफ के बीच भारत-अमेरिका ने साइन की बड़ी डील, सस्ती होगी घरेलू गैस सिलेंडर

यह डील एक साल यानी 2026 के लिए है। पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने खुशी जाहिर कर कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता LPG मार्केट अमेरिका के लिए खुल गया है।
टैरिफ के बीच भारत-अमेरिका ने साइन की बड़ी डील, सस्ती होगी घरेलू गैस सिलेंडर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद लगातार गर्माया हुआ है। हालांकि धीरे-धीरे इस मामले में नरमी दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हिए कहा था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया है। और अब अमेरिका भारत पर लगे टैरिफ को घटाएगा। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद के बाद पहली डील पर बात बनी है, दोनों देशों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। डील के तहत भारत अमेरिका से करीब 2.2 मिलियन टन (MTPA) LPG खरीदेगा। जो भारत की सालाना जरूरत का 10% है। डील केवल एक साल यानी 2026 के लिए है।

    किस कंपनियों के साथ हुई डील

    दोनों देशों की सहमति के बाद ये डील भारत की सरकारी तेल कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने अमेरिकी एनर्जी सप्लायर्स- चेवरॉन, फिलिप्स 66 और टोटल एनर्जीज ट्रेडिंग के साथ की है। जिससे कयास है जनता को घरेलू गैस के भावों में गिरावट मिलेगी।

    डील से भारत को क्या-क्या फायदा 

    • इस डील से भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूती मिलेगी।
    • ट्रेडिशनल सोर्सेज पर निर्भरता कम होगी, जिसका असर सप्लाई चेन ज्यादा स्टेबल बनेगी।
    • ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही और कम आय वाले परिवारों को किफायती दामों में LPG मिल सकता है।
    • दुनियाभर में बदलती कीमतों का असर कम होगा।
    • US के साथ ट्रेड बैलेंस करने में किफायती 
    Twitter Post

     

    हरदीप सिंह: अमेरिका के लिए खुला सबसे बड़ा LPG मार्केट

    इस डील पर पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने खुशी जताई है और इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा- दुनिया का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता LPG मार्केट अमेरिका के लिए खुल गया है। हमने एनर्जी सप्लाई को डाइवर्सिफाई करने के लिए ये कदम उठाया है। इस निर्णय पर वॉणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'एनर्जी वो एरिया है जहां सबको साथ काम करना चाहिए। भारत एनर्जी का बड़ा प्लेयर है और हम US समेत दुनिया भर से इम्पोर्ट करते हैं। आने वाले सालों में US के साथ एनर्जी ट्रेड बढ़ेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts