PlayBreaking News

जामनगर :फोटो लेते समय सलमान खान के कंधे पर हाथ! सिक्योरिटी ने तुरंत पीछे हटाया, शांत दिखे एक्टर

सलमान जामनगर में बिजनेसमैन अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसके लिए कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं। सलमान भी इसी खास मौके पर प्रोग्राम का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
Follow on Google News
फोटो लेते समय सलमान खान के कंधे पर हाथ! सिक्योरिटी ने तुरंत पीछे हटाया, शांत दिखे एक्टर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी सिक्योरिटी टीम एयरपोर्ट पर अचानक अलर्ट होती नजर आ रही है। यह वीडियो जामनगर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स उनके करीब पहुंच गया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

    कंधे पर हाथ रखने की कोशिश...

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सलमान खान एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनके बेहद करीब पहुंचा और कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। जैसे ही सिक्योरिटी टीम ने यह हरकत देखी, उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस शख्स को पीछे हटा दिया। घटना के दौरान सलमान खान ने भी उस व्यक्ति की तरफ देखा, लेकिन खुद शांत बने रहे।

    Twitter Post

    सलमान ने सिक्योरिटी टीम को दिया शांत रहने का इशारा

    इस पूरी घटना के बीच सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड्स और सिक्योरिटी स्टाफ को शांत रहने का इशारा किया। वीडियो में साफ नजर आता है कि अभिनेता ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की और बच्चे के साथ वहीं खड़े रहे। उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, जहां फैंस उनके शांत और संयमित रवैये की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Anant Ambani Birthday : जन्मदिन के मौके पर जामनगर में भव्य भोज का आयोजन, कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे, गो सेवा भी की

    अनंत अंबानी के जन्मदिन पर जामनगर पहुंचे सलमान खान

    बताया जा रहा है कि सलमान खान जामनगर बिजनेसमैन अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। आज मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्मदिन है, जिसके लिए कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं। सलमान भी इसी खास मौके पर प्रोग्राम का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। जहां जामनगर में भी इसके लिए खास तैयारी की गई है।

    यह भी पढ़ें: अवॉर्ड शो में होस्ट ने की राजपाल यादव की बेइज्ज्ती, अब सपोर्ट में आए सलमान, बोले- आपको बहुत काम मिलेगा

    सलमान- अनंत का निस्वार्थ हृदय, कई लोगों के लिए प्रेरणा

    सलमान ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने अनंत के साथ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि वह सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु और कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। सलमान ने उन्हें अपना छोटा भाई बताते हुए लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं।

    Breaking News

    देश को आगे ले जाएगा ये इंसान- सलमान 

    एक अन्य पोस्ट में सलमान ने अनंत अंबानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि अगर किसी की याददाश्त कमजोर है तो यह बात लिख ले कि यह इंसान देश को भी आगे ले जाएगा। सलमान ने अनंत को “दिल और दिमाग से असली अंबानी” बताते हुए कहा कि वह बेहद साफ दिल वाले इंसान हैं। सलमान के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts