क्रिकेट से संन्यास लेंगी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान :भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेंगी एलिसा हीली, जानें वजह

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह फरवरी–मार्च 2026 में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के बाद अपने करियर को अलविदा कहेंगी। पर्थ में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।
Follow on Google News
भारत के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेंगी एलिसा हीली, जानें वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय हीली फरवरी-मार्च 2026 में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के बाद अपने 16 साल लंबे सुनहरे करियर को अलविदा कहेंगी। पर्थ में खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला होगा। 

    भारत के खिलाफ आखिरी सीरीज

    भारत की महिला टीम 2026 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20, इंटरनेशनल, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

    हालांकि, एलिसा हीली टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगी। वह वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगी और इसके बाद पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ अपने करियर का अंत करेंगी।

    टी20 सीरीज से क्यों हट रहीं एलिसा हीली?

    एलिसा हीली ने बताया कि, यह फैसला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उनका मानना है कि, टीम को नए खिलाड़ियों के साथ तैयारी शुरू करने का पर्याप्त समय मिलना चाहिए और उनका आगे खेलना टीम के दीर्घकालिक हित में नहीं होता।

    मानसिक थकान और चोटें बनीं संन्यास की वजह

    हीली ने खुलकर स्वीकार किया कि, पिछले कुछ साल उनके लिए शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे। लगातार चोटों और उम्र के साथ पहले जैसी प्रतिस्पर्धी ऊर्जा बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि, यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से उनके दिमाग में चल रहा था।

    कप्तान के रूप में यादगार सफर

    मेग लेनिंग के रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2023 में एलिसा हीली को ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। उनके नेतृत्व में टीम ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अभूतपूर्व 16-0 की क्लीन स्वीप जीत दर्ज की, जिसे महिला क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2024 और 2025 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जिससे उनकी कप्तानी क्षमता और रणनीतिक समझ साफ तौर पर झलकती है।

    एलिसा हीली का इंटरनेशनल करियर

    फॉर्मेट

    मैच

    रन

    शतक

    अर्धशतक

    स्ट्राइक रेट

    टेस्ट

    10

    489

    0

    3

    56.86

    वनडे

    123

    3563

    7

    18

    99.72

    टी20I

    162

    3054

    1

    17

    129.79

    विकेटकीपर के रूप में भी बनाई अलग पहचान

    एलिसा हीली को महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में गिना जाता है। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने सैकड़ों कैच और स्टंपिंग कीं और कई बार अकेले दम पर मैच का रुख बदला।

    8 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन

    हीली 8 आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रही हैं-

    • 6 टी20 वर्ल्ड कप
    • 2 वनडे वर्ल्ड कप

    इसके अलावा वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाने वाली टीम की भी अहम सदस्य थीं।

    महिला बिग बैश लीग (WBBL) में भी एलिसा हीली का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने 129 मैचों में 3125 रन बनाए और कई यादगार पारियां खेलीं।

    WPL 2026 ऑक्शन में बनीं चर्चा का विषय

    एलिसा हीली का संन्यास का ऐलान WPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के कुछ महीनों बाद आया। हालांकि, वह पहले दो सीजन में UP वॉरियर्ज के लिए खेल चुकी थीं, लेकिन चोट के कारण WPL 2025 में हिस्सा नहीं ले सकीं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts