People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन
    अंतर्राष्ट्रीय

    अलास्का शिखर बैठक को लेकर यूक्रेनी सैनिक बहुत उत्साहित नहीं, बोले युद्ध-विराम के लिए पुतिन का राजी होना कठिन

    Publish Date: 15 Aug 2025, 3:05 AM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:27 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के बीच अलास्का में आज शिखर बैठक होने वाली है। इस शिखर बैठक को लेकर यूक्रेन की पू्र्वी सीमा पर ड्रोन गिराने का प्रशिक्षण ले रहे यूक्रेनी सैनिकों में कोई उत्साह नहीं हैं। उनका मानना है रूस ने हाल के दिनों में जिस तरह यूक्रेन पर हमले तेज किए हैं, उसे देखते हुए इस बात की संभावना लगभग नहीं के बराबर है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में रूसी राष्ट्रपति युद्धविराम के लिए राजी हो जाएंगे। ड्रोन गिराने का प्रशिक्षण ले रहे यूक्रेनी सैनिकों ने कहा हमारे पास युद्ध के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। शांति की संभावना नहीं के बराबर दिखाई देती है। उन्होंने कहा, हमें किसी भी स्थिति में रूस से संघर्ष जारी रखना होगा। केंद्र के प्रशिक्षक इहोर ने कहा यह सच है कि हमारे पास हथियार कम हैं, हमारे हथियार भी तेजी से घट रहे हैं, लेकिन युद्ध हथियारों से नहीं, अंततः मनोबल से लड़े जाते हैं। हम रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चूेंकि, यूक्रेन-रूस युद्ध में ड्रोन प्रमुख हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा है, इसलिए इस केंद्र में यूक्रेनी सैनिकों को ड्रोन गिराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

     जमीन के बदले शांति जैसी शर्तें मानना कठिन

    2014 से सेना में सेवाएं दे रहे इहोर बताते हैं कि आधुनिक युद्ध में शाटगन एक बेहद सामान्य हथियार है, लेकिन नजदीक से ड्रोन गिराने में इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा युद्ध हमारी नियति बन गया है। यूक्रेन के लिए जमीन के बदले शांति जैसी शर्तें मानना कठिन है। इसलिए मैं और मेरे साथी अपने इलाकों की पूर्ण आजादी तक लड़ना जारी रखेंगे। यहां सैनिकों को ड्रोन गिराने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस केंद्र में सैनिक तेजी से उड़ते लक्ष्यों पर निशाना साधने की प्रैक्टिस करते हैं, पहले जमीन से और फिर चलते-चलते या दौड़ते हुए। इसके बाद इन्हें सीमा पर भेज दिया जाता है। ड्रोन चूंकि आज की लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार बन गए हैं, इस लिए यहां सैनिकों को इन्हें गिराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूक्रेन में सैनिकों के बीच इन दिनों एक नया शब्द बहुत इस्तेमाल हो रहा है–ड्रोनोसाइड। इसका मतलब है ड्रोन से होने वाली भारी तबाही और मौतें। ड्रोन आज की लड़ाई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार बन गया है।  

    काफी घट चुकी है यूक्रेनी फ्रंटलाइन यूनिट्स की ताकत

    उसके पास अब हथियार बहुत नहीं बचे हैं। रक्षा के साधन के रूप में उनके पास ड्रोन गिराने के लिए शॉटगन जैसे हथियार हैं। एक सच्चाई यह भी है कि कई यूक्रेनी फ्रंटलाइन यूनिट्स की ताकत अब काफी घट चुकी है। नई भर्ती की कोशिशें लगातार असफल रही हैं। यूक्रेनी सैनिक हथियारों और सैनिकों की संख्या के लिहाज से रूस से बहुत पीछे हैं। सैनिक लंबे समय से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं और कई क्षेत्रों में उन्हें बड़ा भूभाग रूसी सैनिकों के हाथों गवांना पड़ा है। इसके बाद भी वे हार मानने और रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। ओलेक्सीय नाम के सैनिक का मानना है कि युद्ध किसी न किसी तरह खत्म होना चाहिए। लेकिन रूस को जमीन देना कदापि ठीक नहीं है। ओलेक्सीय अपने पिता और कई दोस्तों को युद्ध में खो चुके हैं। वह बताते हैं, हाल के दिनों में दबाव बढ़ा है, रूस को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हर दिन करीब 1,000 सैनिक मारे जा रहे हैं या घायल हो रहे हैं, जिससे उनकी ताकत धीरे-धीरे घट रही है।

    हमलों से ऊब चुके हैं लोग लेकिन सरेंडर को राजी नहीं

    मोर्चे पर दिखने वाली यह स्थिति शहरों में भी झलकती है। नागरिक भी लगातार रूसी हमलों का सामना करते-करते ऊब चुके हैं। लगातार मौतें हो रही हैं। लोग जान गंवा रहे हैं या घायल हो रहे हैं। हर तरफ तबाही का मंंजर है। पिछले माह रूस ने यूक्रेन पर 6,000 से ज्यादा ड्रोन दागे थे, जबकि जुलाई 2024 में यह संख्या केवल 400 से थोड़ी अधिक ही थी। राजधानी कीव की सड़कों पर लोगों में युद्ध खत्म करने की इच्छा साफ दिखती है। ओलेक्जेडर नाम का एक व्यक्ति कहता है कि अगर हमने युद्ध नहीं रोका तो हम अपना और इलाका और लोग खो देंगे। उन्होंने इसकी तुलना जुए से की। उन्होंने कहा, यह जुए जैसा ही तो है- जितना ज्यादा खेलते जाओगे, उतना ही ज्यादा हारते जाओगे। कुल मिलाकर, यूक्रेन में सैनिक और नागरिक दोनों ही, इस युद्ध की कीमत अपने जीवन, जमीन और मनोबल से चुका रहे हैं। इसके बावजूद, उनके भीतर यह दुविधा बहुत गहरी है कि क्या शांति के लिए उन्हें अपने हिस्से की जमीन रूस को सौंप देनी चाहिए या लड़ाई जारी रखनी चाहिए ?

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Diplomacy

    Peace Negotiations

    Russia Ukraine Conflict

    Ukrainian Soldiers

    Putin Ceasefire

    Ukraine war

    Alaska summit

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

    भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

    2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

    IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान:2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

    ‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

    UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त :‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

    परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

    बिहार के 163 बच्चों का मामला :परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

    मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

    Multigrain Atta Side Effects :मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

    16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    Satuvai Amavasya 2026 :16 या 17 अप्रैल... कब है सतुवाई अमावस्या? स्नान-दान से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

    जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

    Gmail Update:जीमेल में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब मोबाइल पर भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

    दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर :दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

    कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

    PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की :कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं

    फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

    फिर खुलेगा 'द फर्दर' का दरवाजा, 'इंसीडियस 6' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर रहा

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....