हील्स में खिलाड़ी:अक्षय कुमार का ‘लाल परी’ डांस देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए फैंस

बॉलीवुड। एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ और गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी शो के ग्रैंड फिनाले से उनका ये वायरल वीडियो सामने आया है, जहां Jacqueline Fernandez, Bhumi Pednekar और Farah Khan बतौर गेस्ट नजर आईं। शो के दौरान जैकलीन और भूमि ने अक्षय की प्रैंक वाली आदतों का खुलासा किया और फिर बदला लेने के लिए उन्हें एक मजेदार टास्क दे डाला, जैकलिन ने अक्षय को हाई हील्स पहनकर 1 मिनट तक डांस करने को कहा, ऊपर से शर्त भी रख दी कि अगर बीच में रुके, तो 1 लाख रुपये देने होंगे।
टास्क सुन अक्षय के उड़े होश
टास्क सुनते ही अक्षय के होश उड़ गए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पागल हो क्या? मैंने आज तक ऐसा नहीं किया!” लेकिन फराह खान के थोड़े दबाव और मस्ती भरे माहौल में आखिरकार अक्षय मान गए। फिर क्या था, हील्स पहनकर उन्होंने अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ के गाने ‘लाल परी’ पर ऐसा डांस किया कि सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। मजे की बात ये रही कि डांस के दौरान उनकी हील्स टूट गई और वो गिरते गिरते बचे, जिससे माहौल और भी ज्यादा फनी हो गया।
फैंस ने किए मजेदार कमेंस्ट
अक्षय का डांस देख उनके फैंस ने कई फनी कमेंट्स किए एक यूजर ने लिखा- अक्की हमेशा से ही बहुत मजेदार है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है अक्षय ने हील्स में खूब मजा किया, एक और यूजर्न ने हसते हुए अक्षय को कहा- हाई हील पे नच्चे अक्षय तू बड़ी जच्चे, यानी इन कमेंट्स से साफ होता है कि फैंस की हसी नहीं रुक रही अक्षय का डांस देखकर।
ये भी पढ़ें: करण औजला ने कहा ‘I’m Bisexual’: फैंस हुए हैरान, वायरल स्क्रीनशॉट का खुला राज
अक्षय ने औरतो को ठोका सलाम
हालांकि, टास्क पूरा करने के बाद अक्षय ने सभी महिलाओं को सलाम ठोकते हुए कहा, सच में, सारी औरतों को सलाम है, ये पहनकर चलना भी आसान नहीं, मुझे तो डर ही लग रहा था। अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर एंजॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: International Dance Day 2026: भारतीय नृत्य की कहानी, Dance का जादू, परंपरा; पहचान और आज का ट्रेंड











