सोहागपुर:मढ़ई में वन्यजीव अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला, मैनेजर और नेचुरलिस्ट गिरफ्तार

मढ़ई क्षेत्र के चर्चित फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी लगाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
Follow on Google News
मढ़ई में वन्यजीव अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला, मैनेजर और नेचुरलिस्ट गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मढ़ई क्षेत्र के चर्चित फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी लगाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में रिजॉर्ट के मैनेजर और नेचुरलिस्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 25 मार्च तक न्यायिक रिमांड पर पिपरिया उप जेल भेज दिया गया।

    Uploaded media

    एसडीएम के निरीक्षण में सामने आया मामला

    जानकारी के अनुसार प्रियंका भल्लावी, एसडीएम सोहागपुर, ने हाल ही में मढ़ई क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट के डिस्प्ले में वन्यजीवों के अंग प्रदर्शित होते देखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रशासन को दी।

    वन विभाग ने की कार्रवाई

    एसडीएम की सूचना के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने जांच शुरू की। आशीष खोबरागड़े, एसडीओ मढ़ई के निर्देश पर बागरा बफर क्षेत्र के रेंजर विकास डोंगरे ने कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के मैनेजर निपुण महतो और नेचुरलिस्ट फैज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

    Uploaded media

    निरीक्षण में मिले वन्यजीवों के अवयव

    बताया गया कि 7 मार्च को किए गए निरीक्षण के दौरान रिजॉर्ट के डिस्प्ले से वन्यजीवों के कई अवशेष बरामद किए गए थे। इनमें चीतल के सींग, सेही (साही) के कांटे और सांप की केंचुली शामिल थीं। इन अवशेषों को मौके से जब्त कर लिया गया था।

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    इस मामले में 9 मार्च को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद जांच पूरी होने पर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तेजदीप सासन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 मार्च 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    बचाव पक्ष ने उठाए सवाल

    मामले में आरोपियों के पक्ष के अधिवक्ता प्रतीक तिवारी ने अदालत में तर्क दिया कि वन विभाग ने 7 मार्च को ही वन्यजीव अवशेष जब्त कर लिए थे, लेकिन आरोपियों को उसी समय हिरासत में नहीं लिया गया। करीब एक सप्ताह बाद गिरफ्तारी किए जाने से पूरे मामले में प्रक्रियागत सवाल उठते हैं।

    ये भी पढ़ें: निगम-मंडल नियुक्तियों पर सियासी खींचतान: केपी यादव और ब्रजेन्द्र यादव के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज नेता

    40 एकड़ में फैला है लग्जरी रिजॉर्ट

    सूत्रों के मुताबिक मढ़ई के पास स्थित फोरसिथ लॉज करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैला एक लग्जरी रिजॉर्ट है। यह अपनी ग्रामीण शैली के कॉटेज और उच्च स्तरीय सुविधाओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां एक दिन ठहरने का किराया लगभग 35 हजार रुपए से अधिक बताया जाता है। बताया जाता है कि इस रिजॉर्ट की मालिक अदिति मोदी हैं और इसकी बुकिंग व्यवस्था मुंबई से संचालित होती है। यहां अक्सर देश की बड़ी हस्तियां और विदेशी पर्यटक ठहरने आते हैं।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts