Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एयरटेल ने छुआ ऑल-टाइम हाई… शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 304 अंक चढ़ा, Reliance ने भी दिखाया दम

एयरटेल ने छुआ ऑल-टाइम हाई… शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 304 अंक चढ़ा, Reliance ने भी दिखाया दम

बिजनेस डेस्क। गुरुवार को इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद घरेलू शेयर बाजार ने जबरदस्त मजबूती दिखाई। कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.21% या 1000.36 अंकों की छलांग लगाकर 83,755.87 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 304.25 अंकों की बढ़त के साथ 25,549.00 अंकों पर पहुंच गया।

ओपनिंग से ही दिखी तेजी

कारोबार की शुरुआत गुरुवार को ही तेजी के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 82,755.51 के मुकाबले 82,882.92 पर ट्रेड शुरू किया और दिनभर के कारोबार में यह ऊपरी स्तर पर 83,812 तक गया। आखिर में यह 83,755.87 पर क्लोज हुआ। वहीं, निफ्टी ने अपने पिछले बंद 25,244.75 की तुलना में 25,268.95 पर ओपनिंग की और लगातार बढ़त दर्ज करते हुए 25,549.00 पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के शेयरों का बड़ा योगदान

इस जोरदार तेजी के पीछे देश की कई बड़ी कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन का हाथ रहा। लार्जकैप शेयरों में तेजी दर्ज की गई। Tata Steel में 2.59%, Adani Ports में 2.46% की बढ़त, Eternal में 2.45%, Bajaj Finance में 2.26%, Bajaj Finserv में 2.09% और NTPC में 2.03% की उछाल आई।

वहीं Reliance Industries ने फिर दम दिखाया। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Reliance Industries का शेयर 1.85% की तेजी के साथ 1494.35 रुपए पर बंद हुआ, जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला। HDFC Bank और Tata Motors के शेयर भी चमके। HDFC Bank में 1.98% और Tata Motors में 1.28% की तेजी आई।

Airtel ने छुआ नया रिकॉर्ड

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel का शेयर 2.48% की छलांग के साथ 2014.20 रुपए पर बंद हुआ। इसने कारोबार के दौरान अपना ऑल टाइम हाई 2018.40 रुपए भी छू लिया।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बरकरार

मिडकैप कैटेगरी के बड़े गेनर्स की बात करें तो FirstCry में 17.12%, TI India में 5.14%, Abbot India में 4.91%, SAIL में 4.21%, HP में 2.95% और Paytm में 2.38% उछाल दर्ज किया गया। स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Pakka में 14.76%, ASTEC में 10.85% और Centum में 10% तेजी आई।

(शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts