Gold-Silver Price Today:सोना ₹347 महंगा होकर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी में ₹1214 की तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 347 रुपए महंगा होकर 1.52 लाख रुपए तक पहुंच गया है।
Follow on Google News
सोना ₹347 महंगा होकर ₹1.52 लाख पहुंचा, चांदी में ₹1214 की तेजी

सोने-चांदी की कीमतों में आज बढ़त दर्ज की गई है। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 347 रुपए महंगा होकर 1.52 लाख रुपए तक पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई है जिससे यह 1,214 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

IBJA के अनुसार आज सोने का भाव

सोना भाव (10 ग्राम)
14 कैरेट 88921
18 कैरेट 114002
22 कैरेट 139234
24 कैरेट 152002

ये भी पढ़ें: 'यार, आ जाओ न...', बीवी से मिन्नतें करता रहा, फिर खत्म कर ली जिंदगी, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

2026 में अब तक जबरदस्त तेजी

इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच कुल मिलाकर मजबूत तेजी देखने को मिली है। सोना अब तक करीब 19,000 रुपए महंगा हो चुका है वहीं चांदी की कीमत में लगभग 21,000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को जहां 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था जो अब यह 1.52 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। इसी तरह चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.51 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: नागपुर में TCS जैसा एक और कांड! NGO की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण, महिलाओं के साथ करता था गंदी हरकत; संचालक गिरफ्तार

इस साल बन चुके हैं रिकॉर्ड हाई

कीमती धातुओं ने इस साल रिकॉर्ड स्तर भी छुआ है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था वहीं चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि इसके बाद कीमतों में कुछ गिरावट आई थी लेकिन मौजूदा स्तर अभी भी काफी ऊंचे बने हुए हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts