Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 15 जुलाई तक बंद, तकनीकी मेंटेनेंस बना कारण

इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 15 जुलाई तक बंद, तकनीकी मेंटेनेंस बना कारण

इंदौर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की लोकप्रिय फ्लाइट AI 803/804 को कंपनी ने अस्थायी रूप से 15 जुलाई तक के लिए रोक दिया है। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यह निर्णय 20 जून से लागू किया गया है। 20 जून को इन फ्लाइट्स का अंतिम संचालन हुआ था, जिसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया।

क्या है फ्लाइट का शेड्यूल?

AI 803 फ्लाइट दिल्ली से शाम 6:40 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे इंदौर पहुंचती थी। इसके बाद AI 804 इंदौर से रात 10:25 बजे उड़ान भरकर दिल्ली में रात 12:25 बजे लैंड करती थी। फिलहाल, इन दोनों उड़ानों को तकनीकी कारणों से रोका गया है।

अहमदाबाद हादसे के बाद शुरू हुई कड़ाई

हाल ही में एअर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई थी, जिसके बाद कंपनी ने देशभर में अपने विमानों की सघन जांच शुरू कर दी है। इसी प्रक्रिया के चलते कई रूट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। इंदौर की AI 803/804 फ्लाइट भी इसी जांच और मेंटेनेंस का हिस्सा है।

यात्रियों को मिल रहे हैं विकल्प

एअर इंडिया की ओर से यात्रियों को या तो अन्य फ्लाइट्स में शिफ्ट किया जा रहा है या फिर पूरा रिफंड दिया जा रहा है। यात्री चाहें तो अपनी यात्रा की तारीख बदलकर आगे की फ्लाइट बुक करा सकते हैं।

दूसरी उड़ानों पर भी पड़ा असर

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, गोवा और हैदराबाद के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। इन रूट्स पर करीब 8 फ्लाइट्स हैं, जिनमें से दिल्ली के लिए ही 4 फ्लाइट्स चलती हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से कुछ उड़ानें, विशेष रूप से हैदराबाद रूट वाली, हाल के दिनों में बार-बार रद्द की जा रही हैं।

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts