PlayBreaking News

बर्ड हिट की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हैदराबाद जा रहा था विमान

Follow on Google News
बर्ड हिट की वजह से एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हैदराबाद जा रहा था विमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। विशाखापट्टनम से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान में 103 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    उड़ान भरने के तुरंत बाद आई तकनीकी खराबी

    विशाखापट्टनम हवाई अड्डे के निदेशक एस. राजा रेड्डी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 2658 ने दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान के इंजन में समस्या की सूचना मिली। पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ान रोकने और विमान को वापस विशाखापट्टनम ले जाने का निर्णय लिया।

    सुरक्षित उतरे सभी यात्री

    करीब 3 बजे विमान को विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरलाइन ने सभी यात्रियों के लिए हैदराबाद भेजने हेतु वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था शुरू कर दी है। यात्रियों ने राहत की सांस ली कि पायलट की तत्परता और एयरपोर्ट स्टाफ की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।

    बर्ड हिट हो सकता है कारण

    अधिकारियों का कहना है कि विमान के इंजन में आई समस्या का संभावित कारण बर्ड हिट हो सकता है। इस संबंध में एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

    10 नौटिकल मील तक उड़ान भरने के बाद वापस लौटा

    जानकारी के मुताबिक, विमान ने कुल मिलाकर करीब 10 नौटिकल मील की दूरी तय की थी। उसके बाद तुरंत पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया। एयरलाइन प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts