Air India की फ्लाइट में मिला कारतूस : सीट के पॉकेट में रखा हुआ था, दुबई से दिल्ली आया था प्लेन

Follow on Google News
Air India की फ्लाइट में मिला कारतूस : सीट के पॉकेट में रखा हुआ था, दुबई से दिल्ली आया था प्लेन
नई दिल्ली। देश में लगातार फ्लाइटों को मिल रही बम की झूठी धमकियों के बीच अब एअर इंडिया के एक विमान में कारतूस मिलने का मामला सामने आया है। 27 अक्टूबर को दुबई से दिल्ली आने वाले AI 916 विमान की एक सीट की जेब में यह कारतूस पाया गया। हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि कारतूत फ्लाइट में कैसे पहुंचा। एअर इंडिया ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कराई है। जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

27 अक्टूबर को दिल्ली आई थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, दुबई से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया फ्लाइट में कारतूस मिलने की घटना 27 अक्टूबर की है। वहीं इसकी जानकारी शनिवार (2 नवंबर) को सामने आई है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया, फ्लाइट AI916 जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसकी एक सीट की पॉकेट में कारतूस मिला, जिसके बाद सभी पैंसजर्स को सुरक्षित उतार लिया गया था।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की FIR

एअर इंडिया ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बता दें कि 26 अक्टूबर से पहले के 13 दिनों में भारतीय एयरलाइंस की 300 से अधिक फ्लाइट्स को बम की धमकियों की झूठी सूचना मिली थी। ज्यादातक धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गईं थीं। 22 अक्टूबर के दिन ही इंडिगो और एअर इंडिया की 13-13 उड़ानों सहित करीब 50 उड़ानों को धमकियां मिलीं।

बम की धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

विमानों में बम की धमकी देने वाले एक आरोपी जगदीश उइके को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया था। या गया है। नागपुर पुलिस ने बताया कि, उसे जांच के लिए पेश होने का नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद 31 अक्टूबर को उसने सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने आतंकवाद पर भी किताब लिखी है। फर्जी ईमेलों की खोजबीन करके नागपुर पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रेस किया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई थी। यह एक मामले में 2021 में भी अरेस्ट हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने 26 अक्टूबर को 25 साल के शुभम उपाध्याय को भी पकड़ा था। उसने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थीं। पूछताछ में उसने कहा कि, उसने फेमस होने के लिए ऐसा किया था। इससे पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से मुंबई पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया था। उसने पैसों के लेनदेन के विवाद में दोस्त को फंसाने के लिए उसके नाम से X अकाउंट बनाकर 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की झूठी पोस्ट की थी। ये भी पढ़ें- सलमान के घर पर फायरिंग का मामला : लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को US से लाने की तैयारी, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts