Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सगाई और प्री-वेडिंग के बाद पसंद नही आया दुल्हा, दुल्हन ने रची मंगेतर को मारने की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सगाई और प्री-वेडिंग के बाद पसंद नही आया दुल्हा, दुल्हन ने रची मंगेतर को मारने की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर दोने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले सगाई और प्री-वेडिंग शूट हो चुका था, लेकिन दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने एक खौफनाक साजिश रची और शादी से बचने के लिए अपने मंगेतर की हत्या की सुपारी दे डाली। वहीं पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दुल्हन फरार है।

क्या है पूरा मामला ?

अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरी सुनील डांगड़े की शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के सागर जयसिंह कदम से तय हुई थी। परिवारों वालो ने हंसी खुशी सगाई कराई और यहां तक कि प्री-वेडिंग शूट भी हुआ, लेकिन इस बीच मयूरी का मन बदल गया। उसे सागर कदम पसंद नहीं आया और वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन सगाई टूटने से बदनामी होती, इसलिए उसने एक खतरनाक साजिश रची।

1.50 लाख रुपए की सुपारी दी

मयूरी ने खौफनाक साजिश में अपने एक साथी संदीप गावड़े को शामिल किया और दोनों ने मिलकर सागर कदम को मारने के लिए 1.50 लाख रुपए की सुपारी दे दी। सागर की हत्या को अंजाम देने के लिए कुछ और लोग भी शामिल हुए।

सागर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला

सागर कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला है. वह एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। 27 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे वो अपने काम से लौट रहा था, तभी दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास कुछ लोगों ने रोक लिया। हमलावरों ने सागर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सागर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यवत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।

मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य शंकर दांगड़े, संदीप दादा गावड़े, शिवाजी रामदास जरे, सूरज दिगंबर जाधव और इंद्रभान सखाराम कोलपे के नाम सामने आए हैं, लेकिन साजिश की मास्टरमाइंड दुल्हन अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें- पुष्पा स्टाइल में अनुराग ठाकुर पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- भाजपा मुझे डराकर झुकाना चाहती है, पर मैं झुकूंगा नहीं
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts