CSK में नई भूमिका निभा सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी :स्टीफन फ्लेमिंग के बाद मेंटर बनने की चर्चा तेज, सैमसन का नाम कप्तानी में सबसे आगे

45 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। वह IPL इतिहास में 100 मैच जीतने वाले पहले और एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 226 IPL मैचों में कप्तानी की है, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है।
Follow on Google News
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद मेंटर बनने की चर्चा तेज, सैमसन का नाम कप्तानी में सबसे आगे
CSK में मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं एमएस धोनी

स्पोर्ट्स डेस्कचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के लंबे समय तक हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद अब फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, टीम प्रबंधन चाहता है कि धोनी अपने अनुभव से खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करें। हालांकि, इस फैसले पर अंतिम मुहर तभी लगेगी, जब धोनी अपनी सहमति देंगे।

धोनी के फैसले का करेगी फ्रेंचाइजी

सूत्रों का कहना है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ी के रूप में ही टीम से जुड़े रहना चाहते हैं, तो CSK उनके फैसले का पूरा सम्मान करेगी। पिछले सीजन घुटने की चोट के कारण धोनी एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब उनकी अगली भूमिका को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।

नए कप्तान की तलाश भी जारी

फ्रेंचाइजी केवल मेंटर ही नहीं, बल्कि नए कप्तान की भी तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम सबसे आगे चल रहा है। पिछले सीजन टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाली थी, लेकिन अब टीम नेतृत्व में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: CSK को बड़ा झटका! 18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा मुख्य कोच का पद, लगातार तीन सीजन प्लेऑफ से बाहर रहने के बाद लिया फैसला

IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं धोनी

45 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। वह IPL इतिहास में 100 मैच जीतने वाले पहले और एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 226 IPL मैचों में कप्तानी की है, जो किसी भी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया। उनकी अगुआई में टीम ने आखिरी बार 2023 में खिताब जीता था। वही मुकाबला धोनी का कप्तान के तौर पर आखिरी IPL फाइनल भी था। कप्तान के रूप में उन्होंने CSK को 133 मैचों में जीत, जबकि 91 मैचों में हार दिलाई।

Featured News

खिलाड़ी के रूप में भी शानदार रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए और 24 अर्धशतक लगाए। विकेटकीपिंग में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। धोनी ने अब तक 47 स्टंपिंग और 158 कैच लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि धोनी आने वाले सीजन में मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे या फिर CSK के नए मेंटर बनकर टीम को नई दिशा देंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts