PlayBreaking News

शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को दी एक्सपायरी ब्रेड...IRCTC ने वेंडर पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड परोसे जाने के मामले में IRCTC ने सख्त कार्रवाई की है। कैटरिंग वेंडर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि कैटरिंग मैनेजर और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
Follow on Google News
IRCTC ने वेंडर पर लगाया 1 लाख का जुर्माना
फाइल फोटो

भोपाल। नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (12002) में यात्रियों को नाश्ते के दौरान एक्सपायरी डेट वाली ब्रेड परोसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 74 यात्रियों ने ब्रेड का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी एक्सपायरी डेट पर ध्यान गया। घटना सामने आते ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने सख्त निर्देश 

IRCTC ने संबंधित कैटरिंग वेंडर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही कैटरिंग मैनेजर और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अन्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास : इंग्लैंड को घर में घुसकर 270 रन से हराया, क्रांति- यास्तिका का नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज

दिल्ली से लोड हुआ था खाना 

IRCTC के अनुसार ट्रेन में परोसा गया भोजन नई दिल्ली से लोड किया गया था और संबंधित कैटरिंग वेंडर भी दिल्ली का ही है। हालांकि एजेंसी ने वेंडर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि हर सुबह भोजन की गुणवत्ता की दो बार जांच की जाती है और ट्रेन में लोडिंग के दौरान भी निरीक्षण होता है।

कैसे पहुंची एक्सपायरी ब्रेड, जांच जारी 

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान ब्रेड का एक पैकेट जांच से छूट गया होगा, जिसके कारण वह यात्रियों तक पहुंच गया। फिलहाल IRCTC पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा जांच के बावजूद यह चूक कैसे हुई। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक होने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MP में प्रमोशन पर आरक्षण मामला : हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक हटाने से किया इनकार, अब स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts