PlayBreaking News

शिवपुरी में डिफेंस निवेश की बड़ी शुरुआत :2500 करोड़ के अदाणी प्लांट में बनेंगी मिसाइलें, 5 हजार रोजगार का दावा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिलान्यास किया। सरकार के अनुसार, इस परियोजना से रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, दक्षिण एशिया का बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम विकसित होगा और 4 से 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
Follow on Google News
2500 करोड़ के अदाणी प्लांट में बनेंगी मिसाइलें, 5 हजार रोजगार का दावा
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिलान्यास किया।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलान्यास किया। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से प्रदेश में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और करीब 4 से 5 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे।

दक्षिण एशिया के बड़े निजी मिसाइल इकोसिस्टम का दावा

शिलान्यास कार्यक्रम में अदाणी समूह ने कहा कि शिवपुरी में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी मिसाइल इकोसिस्टम की शुरुआत की जा रही है। यहां रक्षा क्षेत्र के लिए कच्चे माल से लेकर मिशन-रेडी मिसाइलों तक का निर्माण एक ही परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कंपनी की ओर से प्रदर्शित अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों और हथियारों के मॉडल भी देखे।

211 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण

डिफेंस प्लांट के शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शिवपुरी के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

Breaking News

सिंधिया की मांगों पर सीएम ने दी मंजूरी

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के लिए 100 करोड़ रुपए की रिंग रोड, 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी यूनिट की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण, भगवान शिव की प्रतिमा और मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी यूनिट की स्थापना को मंजूरी देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: MP के 70 हजार शिक्षकों को TET से राहत दिलाने की तैयारी! 2005-09 में भर्ती टीचर्स को छूट दिलाने की कोशिश, सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह डिफेंस प्लांट प्रदेश के लिए ऐतिहासिक परियोजना है। उनके अनुसार यहां बनने वाली अत्याधुनिक मिसाइलें देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेंगी और शिवपुरी औद्योगिक निवेश का नया केंद्र बनेगा।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts