PlayBreaking News

40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस 13 के विनर थे एक्टर

Follow on Google News
मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर और छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। एक्टर को इलाज के लिए कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

बीती रात लीं थी दवाइयां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने रात को सोने से पहले कोई दवाई ली थी। वहीं कूपर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया, 'शुरुआती रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक हुआ था। हालांकि पोस्टमॉर्टम होने तक हम उनकी मौत की कन्फर्म वजह नहीं बता सकते।'

चार साल तक नहीं मिला कोई बड़ा ब्रेक

सिद्धार्थ टीवी शो 'बालिका वधू' में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था। मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन चार साल तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला। 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts