PlayBreaking News

200 रुपए में AC रूम, भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ देश का दूसरा पॉड होटल, कम पैसे में यात्रियों को मिलेगी आरामदायक ठहरने की सुविधा

Follow on Google News
200 रुपए में AC रूम, भोपाल रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ देश का दूसरा पॉड होटल, कम पैसे में यात्रियों को मिलेगी आरामदायक ठहरने की सुविधा
भोपाल।अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ठहरने के लिए महंगे होटल में जाने की जरूरत नहीं होगी। भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर देश का दूसरा सबसे बड़ा पॉड होटल शुरू किया गया है, जो जापान से प्रेरित है। इस होटल में यात्रियों के ठहरने के लिए रूम्स 200 रुपए से शुरू हो रहे है। छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरों में यात्रियों को आरामदायक ठहरने का अनुभव मिलेगा। IRCTC की वेबसाइट और स्टेशन पर ही इस होटल की बुकिंग की जा सकती है। इस पॉड होटल का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा और डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने किया

कम पैसे में आरामदायक जगह

पॉड होटल उन यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम पैसे में आरामदायक जगह की तलाश में हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुंबई सेंट्रल के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पॉड होटल है। मुंबई में यह होटल 2021 में शुरू हुआ था।

क्या है पॉड होटल?

पॉड होटल जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, ये एक जापानी ट्रेंड है। इस होटल में छोटे-छोटे कैप्सूल जैसे कमरे होते हैं, जिनमें यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलती है। इन कमरों में कम जगह के बावजूद सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोपाल स्टेशन पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, जिसे 20 अक्टूबर 2019 को योजना के रूप में प्रस्तुत किया गया था। लगभग 6 साल बाद यह सुविधा अब यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। बुकिंग के लिए यात्री के पास पीएनआर नंबर होना जरूरी है।

पॉड होटल में दो तरह के रूम

भोपाल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल में दो तरह के रूम हैं: सिंगल पॉड और फैमिली पॉड। होटल में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं जैसे कि सीसीटीवी सुरक्षा, सुरक्षाकर्मी, AC, हाई-स्पीड वाई-फाई, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, गीजर, लॉकर, चार्जिंग पॉइंट, टीवी, मेकअप मिरर और फायर फाइटिंग सिस्टम। इसके अलावा, सामान रखने के लिए लगेज रूम भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल, देवास जिले के खातेगांव गए थे

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts