Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान...डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी बनाई, जस्टिस नावलेकर अध्यक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए हाई लेवल कमेटी गठन की घोषणा की है। यह कमेटी रिटायर्ड जस्टिस न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर की अध्यक्षता में काम करेगी।
Follow on Google News
डेमोग्राफी चेंज पर हाई-लेवल कमेटी बनाई, जस्टिस नावलेकर अध्यक्ष

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय बदलाव को गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। गृह मंत्री के अनुसार, यह समस्या केवल जनसंख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और कानून व्यवस्था पर भी पड़ता है।

Twitter Post

सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

अमित शाह ने जानकारी दी कि इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने ‘हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस समिति की घोषणा की थी। अब सरकार ने औपचारिक रूप से इस कमेटी को तैयार कर दिया है, जो देशभर में हो रहे असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों का अध्ययन करेगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी सरकार के 12 साल पूरे: नोटबंदी से लेकर डिजिटल इंडिया तक फैसलों की लंबी लिस्ट, इन नेताओं ने दी बधाई

समिति में शामिल होंगे ये सदस्य 

सरकार द्वारा गठित इस समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर करेंगे। समिति में जनगणना आयुक्त के अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, पूर्व आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि को सदस्य बनाया गया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह टीम देश में अवैध प्रवास और अन्य कारणों से हो रहे जनसंख्या बदलाव के पैटर्न का गहराई से अध्ययन करेगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक ढांचे पर रहेगा फोकस 

गृह मंत्रालय के अनुसार, समिति धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर हो रहे असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों का विश्लेषण करेगी। इसके साथ ही यह देखा जाएगा कि इन बदलावों का राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक संरचना, जनजातीय समाज और कानून व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। समिति समयबद्ध तरीके से समाधान और सुझाव भी सरकार को सौंपेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें: West Bengal: स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें... बोले-सीएम शुभेंदु अधिकारी

लाल किले से पीएम मोदी ने दी थी चेतावनी 

79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘डेमोग्राफिक मिशन’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि एक सोची-समझी साजिश के तहत देश की जनसंख्या संरचना बदलने की कोशिश की जा रही है। पीएम ने चेतावनी दी थी कि अवैध घुसपैठिए युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं, आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और सामाजिक संतुलन बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा था कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts