करीब 50% बुजुर्ग आर्थिक तंगी से डॉक्टरों के पास नहीं जा पाते

NGO की सर्वे रिपोर्ट
Follow on Google News
करीब 50% बुजुर्ग आर्थिक तंगी से डॉक्टरों के पास नहीं जा पाते

नई दिल्ली। देशभर के शहरी क्षेत्रों में किए गए सर्वे में शामिल करीब 50 फीसदी बुजुर्ग आर्थिक तंगी और परिवहन संबंधी चुनौतियों के कारण नियमित रूप से डॉक्टरों के पास नहीं जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह आंकड़ा 62 प्रतिशत से अधिक है। देशभर में बुजुर्गों पर किए गए सर्वेक्षण पर आधारित एक नई अध्ययन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। एनजीओ एजवेल द्वारा किए गए अध्ययन का नमूना आकार (सैंपल साइज) 10,000 लोगों का था। एनजीओ ने कहा कि यह अलगाव स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ाता है।

अध्ययन के बारे में

  • अप्रैल 2024 में किया गया सर्वेक्षण
  • भारत के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया
  • 10,000 लोगों का अध्ययन किया
  • 4,741 लोग ग्रामीण क्षेत्रों से और 5,259 लोग शहरी क्षेत्रों से हैं।
  • 38.5 प्रतिशत से अधिक बुजुर्गों ने कहा- उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति खराब या बहुत खराब है।
  • 23.4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनका स्वास्थ्य सामान्य है।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts