PlayBreaking News

AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 48 नामों की घोषणा, AIMIM के पूर्व नेता को मिला बहादुरगंज से टिकट

दूसरी सूची में AAP ने पूर्वांचल और सीमांचल क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है।
Follow on Google News
AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 48 नामों की घोषणा, AIMIM के पूर्व नेता को मिला बहादुरगंज से टिकट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। आम आदमी पार्टी (आप) बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 11 कैंडिडेट्स का ऐलान किया गया था। वहीं आप की जारी दूसरी सूची में 48 प्रत्याशियों के नाम घोषित कए हैं। जिससे आप के अब कुल 59 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है।

    जमीनी स्तर से जुड़े लोगों को मिली प्राथमिकता

    दूसरी सूची जारी करते हुए आप के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि हमने उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है जो जमीन पर पार्टी के लिए समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर मजबूत विकल्प देगी, जिससे बेहतर अवसर बनें। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। बता दें आप की यह घोषणा एनडीए और इंडिया गठबंधनों के बीच सीट बंटवारे की चर्चाओं के बीच आई है, जिससे चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है।

    Twitter Post

    दूसरी सूची में पूर्वांचल-सीमांचल बना केंद्र

    आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में पटना, बेगूसराय और किशनगंज सहित प्रमुख सीटों पर दांव लगाया था, जबकि दूसरी सूची में पूर्वांचल और सीमांचल क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। जहां दूसरी लिस्ट में किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से AIMIM के पूर्व वरिष्ठ नेता मासूम रेजा को टिकट दिया गया है। गैरतलब है कि मासूम रेजा लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और अब उनकी पार्टी में एंट्री को AAP के लिए रणनीतिक बढ़त माना जा रहा है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में बिहार दौरा किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी बिहार को 'विकसित राज्य' बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी

    जल्द जारी होगी तीसरी सूची 

    इसके अतिरिक्त केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में महिलाओं और स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता देने का दावा किया है। और कहा है कि शेष सीटों पर जल्द ही तीसरी सूची जारी की जाएगी। इससे साफ है कि पार्टी महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारेगी जिससे दावेदारी मजबूत हो सके। जिसके बाद अब पार्टियों के एक के बाद एक जारी होती उम्मीदवारों के ऐलान से बिहार विधानसभा चुनाव एक बार फिर से अपने मजेदार अंदाज में होने वाला है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts