Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद Partial Coma में पहुंची फैन, देर रात बाथरूम में मिली बेहोश

मुंबई। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से उनका परिवार, दोस्त और फैन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फैंस अपनी फेवरिट 'सिडनाज' (SidNaaz) की जोड़ी टूटने से आहत हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में निधन हो गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के लिए रोती हुई एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था और अब एक फीमेल फैन पार्शल कोमा (partial coma) में चली गई हैं।

डॉ जयेश ठाकर का ट्वीट

सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त, डॉ जयेश ठाकर ने बताया कि सिडनाज की एक फैन की हालत काफी नाजुक है। सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनने के बाद फैन को बाथरूम में बेहोश पाया गया। जयेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर सिडनाज के प्रशंसकों को अकेले न रहने और अपने परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, अपने परिवार और दोस्तों से बात करो, अकेले मत रहो, सिडनाज के एक प्रशंसक को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि वह वॉशरूम में बेहोश पाई गई थी। कृपया अपना ख्याल रखें, उसके लिए प्रार्थना करें!!' https://twitter.com/JThakers/status/1433660169414582272

आंशिक कोमा में है फीमेल फैन

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्लीज आप सभी अपने दोस्तों और परिवार वालों से बात करें। अकेले ना रहें। सिडनाज की एक फैन को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह बाथरूम में बेहोश मिली थी। प्लीज अपना ध्यान रखिए और इस फैन के लिए प्रार्थना करिए।' डॉक्टर ने कहा कि वह अत्यधिक तनाव के कारण आंशिक कोमा में है, उसके अंग प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। https://twitter.com/JThakers/status/1433656125954478083

2 सितंबर को सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, गुरुवार को हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी खास दोस्त शहनाज गिल बेसुध सी हो गई हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts