एमपी में फिर पेशाब कांड : मंडीदीप में दिव्यांग युवक पर एक शख्स ने बीच बाजार पेशाब किया, वीडियो वायरल

मप्र के औद्योगिक नगर मंडीदीप में एक विकलांग युवक पर अन्य व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना दिन की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता सरकार पर हमलावर हैं।
Follow on Google News
 मंडीदीप में दिव्यांग युवक पर एक शख्स ने बीच बाजार पेशाब किया, वीडियो वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। रायसेन ज़िले के मंडीदीप में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप के पास खुलेआम एक शख्स ने जमीन पर लेटे दिव्यांग युवक पर दिनदहाड़े पेशाब कर दिया। उसी समय मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने यह पूरा मामला मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों में आक्रोश पनपने लगा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर हमला बोला है। 

    आरोपी की तलाश जारी

    वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी नशे में धुत प्रतीत हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी शराब के नशे में था या उसने जानबूझकर यह घिनौना कृत्य किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।

    पटवारी बोले-मप्र में कानून- व्यवस्था खत्म

    वीडियो सामने आने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में किसी व्यक्ति पर पेशाब करने की घटनाएँ बार-बार सामने आ रही हैं। पहले ऐसा बीजेपी नेताओं द्वारा किया गया, अब यह आदत पूरे प्रदेश में फैलती जा रही है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है—पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है, उन पर हमले हो रहे हैं, वहीं भ्रष्टाचार और लूट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। NCRB के आँकड़े साफ बता रहे हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगभग समाप्त हो चुकी है।

    पहले भी हुए मप्र में पेशाब कांड  

    सीधी पेशाब कांड, जुलाई 2023 :  एक आदिवासी युवक पर प्रवेश शुक्ला नाम के आरोपी ने नशे की हालत में पेशाब किया था। आरोपी के खिलाफ NSA समेत कानूनी कार्रवाई हुई।  पीड़ित ने बाद में कहा कि घटना 2020 की है।

    जबलपुर पेशाब कांड,  अगस्त 2024 :  अवैध वसूली के विरोध के सिलसिले में एक युवक को पीटा गया और उस पर पेशाब किया गया। इसके अलावा, जबलपुर में एक और घटना हुई जहां पेशाब करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच चाकू-वार तक हो गया।  

    कटनी पेशाब कांड, अक्टूबर 2025 : मटवारा गांव में एक दलित युवक ने अवैध खनन का विरोध किया; आरोप है कि चार पुरुषों ने उसे पकड़ा, पीटा, जातिगत गालियाँ दीं, और उस पर पेशाब किया।

    भिंड पेशाब कांड, अक्टूबर 2025 : एक दलित ड्राइवर को अगवा करने, पिटाई करने और जबरन पेशाब पिलाने जैसे अमानवीय कृत्य का आरोप लगाया गया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts