Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन में गरबा खेलने के दौरान गिरी महिला, हार्ट अटैक से मौत, पति के साथ कर रही थी डांस, देखें LIVE VIDEO

खरगोन में गरबा खेलने के दौरान गिरी महिला, हार्ट अटैक से मौत, पति के साथ कर रही थी डांस, देखें LIVE VIDEO
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। जिले के भीकनगांव क्षेत्र में नवरात्रि उत्सव के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार देर रात ग्राम पलासी के दुर्गा पंडाल में गरबा खेलते समय 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोनम अपने पति के साथ डांस कर रही थी, तभी अचानक मंच के सामने गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया।

    पति के साथ डांस करते हुए गिरी सोनम

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम टेमला निवासी सोनम की शादी इसी साल 1 मई 2025 को पलासी गांव के कृष्णपाल से हुई थी। नवरात्रि के अवसर पर रविवार रात सिंगाजी मंदिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा का आयोजन चल रहा था। सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ गीत 'ओ मेरे ढोलना' पर डांस कर रही थी। गीत के बोल 'कसम लूं मैं रब की… कभी एक दूजे का ना दामन छोड़ना' गूंज रहे थे कि अचानक सोनम झांकी के सामने गिर पड़ी।

    Twitter Post

    पहले लोगों ने समझा मजाक, फिर...

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनम के अचानक गिरने पर पहले लोग इसे डांस का हिस्सा समझकर मुस्कुरा रहे थे। लेकिन जब वह उठी नहीं, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पति कृष्णपाल ने पत्नी को उठाने की कोशिश की, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।

    मंदिर में ही थम गईं सांसें

    घटना के बाद महिलाएं और परिजन घबराकर सोनम को घर ले गए। गांव के ही एक निजी डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने सोनम को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसे सामान्य मौत मानते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह गांव में ही सोनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    नई शादी और उपवास में थी सोनम

    सोनम ने नवरात्रि के दौरान उपवास रखा था और रोज रात को आरती के बाद होने वाले गरबा में शामिल होती थी। नई शादी के कारण सोनम और कृष्णपाल को इस वर्ष पंडाल में विशेष जोड़े के रूप में बैठाया गया था। डांस के दौरान परिवार की महिलाओं ने दोनों को साथ में नचाने के लिए बुलाया था। सभी लोग उत्साहित होकर इस क्षण को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे कि अचानक यह खुशी मातम में बदल गई।

    सोनम की अचानक मौत से पूरे पलासी और टेमला गांव में शोक का माहौल है। नवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गईं। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts