पटना के गांधी मैदान में बड़ा हादसा टला, भाषण के दौरान करीब आकर गिरा ड्रोन, बाल-बाल बचे तेजस्वी

पटना के गांधी मैदान में बड़ा हादसा टला, भाषण के दौरान करीब आकर गिरा ड्रोन, बाल-बाल बचे तेजस्वी

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंच पर भाषण दे रहे तेजस्वी यादव के ठीक सामने एक ड्रोन आकर गिर पड़ा। सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बचे तेजस्वी

यह घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव “वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ सम्मेलन” में लोगों को संबोधित कर रहे थे। वह पोडियम से खड़े होकर भाषण दे रहे थे कि अचानक एक ड्रोन उनके सामने आकर गिर पड़ा। तेजस्वी ने समय रहते झुककर खुद को संभाला और किसी गंभीर चोट से बच गए।

ड्रोन टकराने से मची अफरा-तफरी

ड्रोन की टक्कर से मंच पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेजस्वी को अपना भाषण रोकना पड़ा और मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए। उन्होंने ड्रोन को कब्जे में ले लिया और मंच की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समय के लिए घबरा गए, लेकिन स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया गया।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts