PlayBreaking News

MP News : बाघ और तेंदुए की खाल तस्करी के 8 शिकारियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच और शिक्षक शामिल

Follow on Google News
MP News : बाघ और तेंदुए की खाल तस्करी के 8 शिकारियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच और शिक्षक शामिल
भोपाल/जबलपुर। टाइगर स्ट्राइक फोर्स जबलपुर और भोपाल के दल द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर राष्ट्रीय पशु बाघ एवं वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार कर उनके अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले 2 गिरोह के 8 आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक पूर्व सरपंच और एक जनशिक्षक शामिल है।

शिकारियों के पास से खाल-पंजे बरामद

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी जेएस चौहान ने बताया कि एसटीएफ और वन विभाग को जिले में जंगली जानवरों के शिकार से जुड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दबिश के दौरान आरोपियों के पास से बाघ की खाल एक नग, तेंदुए की खाल एक नग और 2 नग पंजे बरामद किए गए। इनमें से 4 आरोपी बाघ के खाल के अवैध व्यापार और 4 आरोपी तेंदुए की खाल एवं पंजों के अवैध व्यापार से लिप्त थे।

गोपनीय रखा था ऑपरेशन

आरोपियों के विरूद्ध वन्य प्राणी-संरक्षक अधिनियम 1972 की यथा संशोधित 2022 की विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इस ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। फिलहाल, गिरफ्त में आए खाल तस्करों से पूछताछ जारी है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts