Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Earthquake in Taiwan :ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, चीन सहित 3 देशों में महसूस हुए झटके

सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में भूकंप की तीव्रता ताइवान के सात स्तर वाले पैमाने पर चार मापी गई।
ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, चीन सहित 3 देशों में महसूस हुए झटके
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ताइपे। ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम लगभग 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। भूकंप के झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।

    Twitter Post

    अब तक नुकसान की जानकारी नहीं

    नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक ताइवान में भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। ताइवान की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी टीएसएमसी (TSMC) ने स्पष्ट किया कि भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक नहीं थी कि द्वीप भर में स्थित उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े। भूगर्भीय स्थिति के लिहाज से ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन क्षेत्र के पास स्थित है, इसी वजह से यहां भूकंप का खतरा बना रहता है। दूसरी ओर सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, ताइपेई, काओशुंग, ताइचुंग और ताइनान समेत कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

    2024 में आया था 7.2 तीव्रता का भूकंप

    कौहसींग, नांतौ, ताइनान, चियाई काउंटी, युनलिन, चियाई शहर और चांगहुआ में स्तर-3, जबकि ताइचुंग, मियाओली, यिलान, ह्सिंचु काउंटी, ह्सिंचु शहर, ताओयुआन, न्यू ताइपे और ताइपे में स्तर-2 की तीव्रता दर्ज की गई। गौरतलब है कि ताइवान में 2024 में 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें करीब 1,000 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1999 में आए 7.3 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 2,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts