भोपाल में गर्मी का कहर:सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था, मरीजों के लिए वार्ड बने भट्टी; एक कूलर के भरोसे 20 पेशेंट
भोपाल में गर्मी का पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, लेकिन शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बीमारी से ज्यादा तपिश परेशान कर रही है। हमीदिया और जेपी अस्पताल के वार्डों में उमस, गर्म हवा और बदहाल कूलरों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। वार्ड भट्टी की तरह तप रहे हैं। वार्डों में मरीज हाथ वाले पंखों और अखबार से हवा करने को मजबूर हैं।
Rohit Sharma
16 May 2026



























