Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 साल पुराने थप्पड़ का बदला मर्डर से... 2 दोस्तों को कार से कुचला, आरोपी गिरफ्तार

5 साल पुराने थप्पड़ का बदला मर्डर से... 2 दोस्तों को कार से कुचला, आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद नेशनल हाईवे-353 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने 5 साल पहले हुए विवाद और थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो दोस्तों को अपनी एसयूवी (SUV) से बेरहमी से कुचलकर मार डाला। मृतकों की पहचान जितेंद्र चंद्राकर (46) और उनके दोस्त अशोक साहू (50) के रूप में हुई है। आरोपी ने इस वारदात को एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया।

    रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

    दरअसल, शनिवार रात लगभग 8 बजे बेलसोंडा निवासी जितेंद्र चंद्राकर अपने दोस्त अशोक साहू के साथ स्कूटी से गांव लौट रहा था। तभी अमन अग्रवाल नाम के एक शख्स ने साराडीह मोड़ के पास अंधेरे का फायदा उठाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से दोनों दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। जितेंद्र और अशोक को लहूलुहान देखकर भी अमन का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने अपनी कार से पहले जितेंद्र और फिर अशोक को बार-बार कुचल डाला। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक ने रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

    5 साल पुराने विवाद का बदला 

    वारदात को अंजाम देने के बाद अमन अग्रवाल ने सिटी कोतवाली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में दुर्घटना की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन अग्रवाल ने खुलासा किया कि उसने 5 साल पहले हुए एक जमीन विवाद के दौरान जितेंद्र द्वारा मारे गए थप्पड़ का बदला लिया है। अमन के मुताबिक थप्पड़ की गूंज उसके दिल में 5 साल से थी और वह बदला लेने के लिए जितेंद्र के रूटीन पर नजर रख रहा था। 4 अक्टूबर की रात उसे मौका मिला जिसका उसने फायदा उठाया।

    पुलिस कार्रवाई जारी

    फोरेंसिक टीम ने बाद में घटनास्थल पर कार के पहियों के बार-बार पीछे जाने के निशान पाए। जिससे साफ हुआ कि यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि निर्मम हत्या थी। लेकिन जांच और आरोपी के कबूलनामे के बाद अब इस मामले में हत्या और षड्यंत्र की गंभीर धाराएं जोड़ी जा रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में अमन के साथ और कौन-कौन शामिल था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts