Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 करोड़ का अल्प्राजोलम पावडर जब्त -बांग्लादेश तक सप्लाई का संदेह

5 करोड़ का अल्प्राजोलम पावडर जब्त -बांग्लादेश तक सप्लाई का संदेह
मुश्ताक पुत्र अल्लाह नूर मंसूरी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर - नारकोटिक्स विंग को शुक्रवार को उज्जैन में  दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 20 किलोग्राम से ज्यादा नशीला अल्प्राजोलम पाउडर जब्त किया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब्त पाउडर की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली खुफिया सूचना के बाद उसने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक आरोपी को उज्जैन से माल के साथ तो वहीं दूसरे आरोपी को मंदसौर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी इस पाउडर को रोहतक से लेकर आया था और दूसरा आरोपी इसकी डिलीवरी करने कोलकाता जा रहा था, हालांकि पुलिस ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया।
     
    डीआइजी (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को मुश्ताक पुत्र अल्लाह नूर मंसूरी निवासी ताल (रतलाम) को उज्जैन से पकड़ा। उसके पास से 20 किलो 363 ग्राम अल्प्राजोलम पावडर बरामद हुआ, जिससे लगभग 20 लाख टेबलेट बनाई जा सकती थीं।मुश्ताक ने बताया कि पावडर के पैकेट नरसिंगपुर (मंदसौर) के ओमप्रकाश रैदास ने दिए थे। शुक्रवार को ओमप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया। डीएसपी संतोष हाड़ा के अनुसार, ओमप्रकाश ठेकेदारी करता है और उसने रोहतक के दवा व्यापारियों से सस्ता पावडर खरीदने की बात स्वीकार की है। वह पहले भी एमडी, अफीम और अल्प्राजोलम पावडर की सप्लाई कर चुका है। पुलिस को संदेह है कि तस्करों के तार बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं। आरोपित गोलियां बनाकर आगे सप्लाई करते हैं।
     
    जैन ने कहा, 'आरोपी की पहचान मुस्ताख मंसूरी के रूप में हुई है। जिसने टीम को बताया कि उज्जैन निवासी ओम रैदास ने उसे ये ड्रग्स दी थीं और इसे कोलकाता पहुंचाने के लिए कहा था। आरोपी ने कहा कि उसे फिलहाल यह नहीं बताया गया था कि कोलकाता पहुंचने पर उसे ये पैकेट किसे देना थे। हालांकि कोलकाता पहुंचने के बाद उसे इस बात की जानकारी मिलना थी कि इन पैकेट्स को किसे देना है।'
     
     आरोपी बनाते हुए उसे मंदसौर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में ओम रैदास ने बताया कि इस अल्प्राज़ोलम पाउडर को वह रोहतक से लाया था। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
     
    अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपियों द्वारा अवैध नशीली दवाओं के व्यापार से अर्जित संपत्तियों का पता लगाने के लिए भी जांच चल रही है और इसके बाद जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts