छत्तीसगढ़ : बीजापुर में दो महिला समेत 33 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 लाख के तीन इनामी भी शामिल

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में दो महिला समेत 33 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 लाख के तीन इनामी भी शामिल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को दो महिला सहित 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले दो नक्‍सलियों पर 2-2 लाख और 1 नक्‍सली पर 1 लाख का इनाम घोषित था। बीजापुर एसपी ने नक्‍सलियों के आत्‍मसमर्पण की जानकारी दी है।

पुनर्वास नीति से प्रभावित हुए नक्सली

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने जिले के वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सली आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और “खोखली” माओवादी विचारधारा से निराश हैं तथा वे पुलिस की पुनर्वास नीति से भी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 33 कैडर में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो माओवादियों की गंगालूर क्षेत्र समिति के तहत विभिन्न शाखाओं और संगठनों में सक्रिय थीं।

कुल 5 लाख का घोषित था इनाम

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन नंबर-1 के सदस्य राजू हेमला उर्फ​ठाकुर (35) और प्लाटून नंबर-1 के सदस्य सामो कर्मा पर 2-2 लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों में माओवादियों की जनताना सरकार (आरपीसी) का प्रमुख सुद्रु पुनेम है, जिस पर एक लाख रुपए का इनाम है।

109 नक्सली छोड़ी हिंसा

अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन तीनों नक्सलियों पर सुरक्षाबलों पर हमले करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस आत्मसमर्पण के साथ ही इस साल अब तक जिले में 109 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, इसी अवधि में जिले में 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News : बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 10 लोगों के मारे जाने की खबर; चारों ओर फैले शरीर के टुकड़े
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts