DDLJ के 30 साल :लंदन में लगा राज-सिमरन का स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल ने किया अनवील

(DDLJ) के 30 साल पूरे होने पर लंदन में राज-सिमरन का ब्रॉन्ज स्टैच्यू लगाया गया। इस मौके पर शाहरुख और काजोल ने इसे अनवील कर फिल्म की यादें ताजा की। ये पहली भारतीय फिल्म है जिसे विदेश में ऐसा सम्मान मिला है।
Follow on Google News
लंदन में लगा राज-सिमरन का स्टैच्यू, शाहरुख-काजोल ने किया अनवील
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) ने अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकर शाहरुख खान और काजोल लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फिल्म में निभाएं मशहूर किरदार राज और सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनवील किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में इस तरह का सम्मान मिला है। 

    आज भी लोगों की पसंद: DDLJ

    बता दें कि,1995 में रिलीज हुई DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का एक खूबसूरत अध्याय है। फिल्म में प्यार, रिश्तों की मर्यादा और भावनाओं को बेहद सरल तरीके से दिखाया गया, जो दर्शकों को आज भी पसंद आता है। खास बात यह है कि यह फिल्म मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में लगातार 30 साल से चल रही है।

    शाहरुख ने पोस्ट शेयर कर लिखा मशहूर डायलॉग

    आज भी विश्वास नहीं होता कि DDLJ को 30 साल हो चुके हैं। राज को दुनिया भर में मिला प्यार मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का मशहूर डायलॉग लिखते हुए इस जश्न को यादगार बनाया- बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा।

    Twitter Post

    सिमरन लाखों लड़कियों की आवाज: काजोल 

    काजोल ने इस मौके पर कहा-सिमरन मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उन लाखों लड़कियों की आवाज है जो सपने देखते हुए भी परिवार के लिए खड़ी रहती है। यह देखना भावुक कर देता है कि लोग आज भी इस फिल्म को उतना ही प्यार करते हैं।

    क्या है स्टैच्यू की खासियत ?

    इसके अलावा स्टैच्यू में दोनों सितारों को फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ वाले पोज में दिखाया गया है। इस मौके पर शाहरुख ब्लैक सूट में और काजोल नीली साड़ी में नजर आईं।वहीं दोनो ने फैंस के नाम संदेश दिया है। शाहरुख और काजोल ने कहा कि,अगर आप लंदन आएं तो राज और सिमरन को जरूर देखें और नई यादें बनाएं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts