सिवनी:एसडीएएम महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

नगर के एसडीएएम महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण का महत्व भी समझाया गया।
संचालक तनवीर आलम ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक तनवीर आलम ने समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे आए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: गोविंद नारायण सिंह जयंती : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन, कहा- सेवा और नैतिकता का जीवन आज भी प्रेरणा
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की
महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुशवाहा ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्षों के बिना स्वस्थ जीवन और संतुलित पर्यावरण की कल्पना संभव नहीं है।
ये भी पढ़ें: सिवनी मालवा : उमंग सत्र में किशोर विद्यार्थियों को सेहत, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य की दी जानकारी
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की बात कही।
Edited By: Sumit Shrivastava












