MP में 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए, सबसे ज्यादा इंदौर में 8 और भोपाल में 6 पॉजिटिव मिले

Follow on Google News
भोपाल। मप्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 16 नए पॉजिटिव मिले हैं। 10 दिन बाद इंदौर में सबसे ज्यादा 8 कोरोना केस आए हैं। राजधानी भोपाल में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। भोपाल में एक 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। इसके साथ जबलपुर में 2 नए मामले आए हैं। जिसमें जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन ऑफ काउंसिल (JTPCL) के सीईओ हेमंत सिंह के बेटे की शादी में आया जर्मन युवक कोरोना संक्रमित निकला है। ये भी पढ़े:  जबलपुर: JTPCL सीईओ के बेटे की शादी में शामिल हुआ जर्मन युवक निकला संक्रमित, संपर्क में आए 40 लोगों की कराई सैंपलिंग

प्रदेश में 140 एक्टिव केस हैं

मप्र में 19 दिन में 288 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 19 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में 129 आए हैं। यहां रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं। इसके अलावा 19 दिन में इंदौर में 100 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 266 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 597 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 13 मरीज ठीक हुए। वर्तमान में प्रदेश में 140 एक्टिव केस हैं। ये भी पढ़े: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का जबलपुर दौरा आज, नर्मदा महाआरती में होंगे शामिल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts