Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Viral Post: 10 ऐसी मांगें जो शादी से पहले दूल्हे ने रखीं सामने, दुल्हन का जवाब बन गया वायरल

इन दिनों दूल्हे की 10 मांगें शादी से पहले इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। दूल्हे ने ये लिस्ट ससुर को दी और अब ये सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है।
10 ऐसी मांगें जो शादी से पहले दूल्हे ने रखीं सामने, दुल्हन का जवाब बन गया वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शादी के सीज़न में सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग शूट, डेस्टिनेशन वेडिंग और भव्य फंक्शन्स की बहार छा जाती है।हर कोई चाहता है कि उसकी शादी वायरल हो, लेकिन इस बार एक दूल्हे ने शादी का पूरा ट्रेंड ही बदल दिया। फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने ससुर को एक कागज थमाया, जिसमें उसने अपनी 10 खास डिमांड्स लिखी थीं।

    सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि ये डिमांड्स दहेज जैसी चीज़ों के लिए नहीं थीं। बल्कि ये सादगी, परंपरा और शादी की असली खूबसूरती को बनाए रखने से जुड़ी थीं। इसे देखकर हर कोई दंग रह गया। किसी ने कहा, ‘वाह! ऐसे दूल्हे की समाज को सच में ज़रूरत है’, तो किसी ने मज़ाक में कहा, ‘कौन होता है जो दुल्हन की ड्रेस तय करे?

    दूल्हे की 10 डिमांड्स

    पोस्ट के मुताबिक, दूल्हे की ये लिस्ट दहेज की नहीं, बल्कि 'शादी की गरिमा और परंपरा बनाए रखने' के लिए बनाई गई थी। लिस्ट में शामिल थे:

    1. कोई प्री-वेडिंग शूट नहीं होगा।
    2. दुल्हन लहंगा नहीं, साड़ी पहनेगी।
    3. तेज या फूहड़ गाने नहीं, सिर्फ वाद्य संगीत बजेगा।
    4. वरमाला के वक्त सिर्फ दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर रहेंगे।
    5. किसी को वरमाला के दौरान उठाने की मनाही।
    6. पंडित जी को बीच में कोई नहीं टोकेगा।
    7. फोटोग्राफर रस्में रुकवाए बिना तस्वीरें लेगा।
    8. बनावटी पोज नहीं होंगे।
    9. शादी दिन में होगी, विदाई शाम तक।
    10. किसी को भी पब्लिक में गले लगने या किस करने की मनाही।
    Twitter Post

    जैसे ही यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया।

    • कुछ लोगों ने लिखा, यह लड़का सादगी की मिसाल है।

    • वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया, वह क्यों तय करेगा कि दुल्हन क्या पहने?

    • एक यूजर ने कहा, मांगें चाहे दिखावे की न हों, लेकिन यह भी एक तरह का कंट्रोल है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts