PlayBreaking News

कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, आपसी विवाद में युवकों ने किया था हमला

पढ़ाई के लिए कनाडा गए उज्जैन के एक छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की वहां हत्या कर दी गई। यह खबर मिलते ही उज्जैन में मनोचा परिवार में शोक छा गया।
Follow on Google News
कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, आपसी विवाद में युवकों ने किया था हमला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन। उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए उज्जैन के एक छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की वहां हत्या कर दी गई है। 14 मार्च 2026 को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन, ब्रिटिश कोलंबिया में कुछ युवकों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान गुरकीरत पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

    गुरकीरत सवा साल पहले गए थे कनाडा 

    गुरकीरत सिंह पिता गुरजीत सिंह मनोचा लगभग सवा साल पूर्व उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गए थे। वहां वे नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। इस वारदात की सूचना कनाडा में रहने वाले उनके एक मित्र ने फोन पर गुरकीरत के भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा, निवासी रायपुर को दी। मृतक के पिता गुरजीत सिंह मनोचा उज्जैन में देवास रोड स्थित सी-86 पार्श्वनाथ सिटी में रहते हैं।

    मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

    परिवार ने इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मप्र के मुख्यमंत्री को भी दी है, जिस पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वर्तमान में कनाडा पुलिस द्वारा  मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और अन्य विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

    खबर अपडेट हो रही है...

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts