PlayBreaking News

Education News:कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सस्ते होंगे, अब 1 हजार रुपए में मिलेगी विश्वविद्यालय से मान्यता

उच्च शिक्षा से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब कॉलेजों को डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की स्वीकृति लेने के लिए विश्वविद्यालयों को बड़ी रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। पहले जहां इसके लिए कॉलेजों को हजारों से लेकर लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब केवल 1 हजार रुपए के शुल्क पर ही कोर्स की मान्यता मिल सकेगी।
Follow on Google News
कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सस्ते होंगे, अब 1 हजार रुपए में मिलेगी विश्वविद्यालय से मान्यता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले से कॉलेजों को कोर्स स्वीकृति के लिए अब भारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को कम फीस के रूप में मिलेगा। साथ ही रोजगारपरक डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की संख्या बढ़ने से युवाओं के लिए नए अवसर भी तैयार होंगे।

    कोर्स स्वीकृति शुल्क में बड़ी कटौती

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है। पहले विश्वविद्यालय किसी भी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स की स्वीकृति के लिए कॉलेजों से लगभग 25 हजार से लेकर सवा लाख रुपए तक शुल्क लेते थे। लेकिन अब स्थायी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि इन कोर्सों की मान्यता महज 1 हजार में दी जाएगी। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आयुक्त प्रबल सिपाहा और कई विश्वविद्यालयों के कुलगुरु भी मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: हरीश राणा को अंतिम विदाई: सबको माफ करते हुए जाओ, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

    विद्यार्थियों की फीस पर पड़ेगा सकारात्मक असर

    बता दें कि विश्वविद्यालयों द्वारा अधिक स्वीकृति शुल्क लेने का असर सीधे तौर पर विद्यार्थियों की फीस पर पड़ता था। कॉलेज संचालक इस खर्च को कोर्स फीस में जोड़कर छात्रों से वसूलते थे। कई बार कॉलेज अन्य खर्च भी जोड़कर फीस को और बढ़ा देते थे। अब स्वीकृति शुल्क में करीब 99 प्रतिशत तक की कटौती होने से कॉलेजों पर आर्थिक दबाव कम होगा और छात्रों को भी कम फीस में कोर्स करने का अवसर मिलेगा।

    विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए मिलेगा लोन!

    फीस कम होने से कॉलेज अधिक संख्या में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा। इन कोर्सों के आधार पर छात्र स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। राज्य सरकार ऐसे विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए लोन उपलब्ध कराने की योजना भी चला रही है। हमीदिया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जैसे संस्थानों में कुछ रोजगारमुखी कोर्स पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जिनमें छात्रों ने प्रवेश लेना भी शुरू कर दिया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts