करण जौहर पर बरसीं जरीन खान, बोलीं- बॉलीवुड में टैलेंट नहीं, रिश्ते चलते हैं, फिल्ममेकर्स पर उठाए सवाल

करण जौहर पर बरसीं जरीन खान, बोलीं- बॉलीवुड में टैलेंट नहीं, रिश्ते चलते हैं, फिल्ममेकर्स पर उठाए सवाल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एटंरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने करण जौहर और उनकी फिल्मों में काम पाने वाले स्टार किड्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई कलाकार हैं जो एक्टिंग में खास नहीं हैं, फिर भी लगातार उन्हें करण जौहर जैसे बड़े लोग काम देते हैं। वहीं, जरीन ने इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म नादानियां को हल्की फिल्म बताते हुए मूवी पर सवाल भी उठाए हैं।

    बार-बार असफल स्टार किड्स को क्यों दे रहे हैं मौके

    दरअसल, जरीन खान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म मेकर करण जौहर और बाकी प्रोड्यूसर्स क्यों ऐसे स्टार किड्स को बार-बार मौके देते हैं, जो अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। जब हम इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां की बात करते हैं। तो यह एक बहुत ही हल्की फिल्म लगती है। 

    अच्छे डायरेक्टर की जरूरत है : जरीन खान

    एक्ट्रेस ने यह भी कहा मैं किसी को पर्सनली टारगेट नहीं कर रही। इब्राहिम अली की फिल्म सरजमीन मैंने नहीं देखी है, लेकिन सुनने में ये इंटेंस फिल्म लगती है और लोग कह रहे हैं कि उसमें वो थोड़े बेहतर हैं। शायद उन्हें एक अच्छे डायरेक्टर की जरूरत है जो सही गाइड कर सकें। कई एक्ट्रेस के साथ ऐसा होता है, जैसे दीपिका पादुकोण वो भी इंडस्ट्री में आई थीं तो बहुत अनपॉलिश्ड थीं, लेकिन संजय लीला भंसाली ने उन्हें निखारा। 

    जान-पहचान से करियर बनता है

    जरीन ने कहा कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ भले ही डेब्यू किया हो, लेकिन बॉलीवुड में बाहरी लोगों को लगातार खुद को साबित करना पड़ता है, जबकि स्टार किड्स को प्रीमियम मौके मिल जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- जब आपके पास बैकअप होता है, तो मेहनत की जरूरत नहीं होती। आप जान-पहचान से करियर बना लेते हैं, जबकि हम जैसे लोगों को हर रोल के लिए मेंहनत करना पड़ता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts