PlayBreaking News

भोपाल: नमाज पढ़ने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Follow on Google News
भोपाल: नमाज पढ़ने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय निवासियों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

नमाज पढ़ने गया था युवक, बाहर निकलते ही हमला

बता दें मृतक अदनान खान (22) टू-व्हीलर मैकेनिक था और गांधी नगर इलाके में रहता था। घटना सोमवार रात 10:30 बजे की है। अदनान के मौसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि वो दोनों नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। नमाज के बाद अदनान बाहर निकला, जबकि महबूब तरावीह पढ़ने लगा। कुछ ही देर में अदनान के पिता की चीख-पुकार सुनाई दी। जब वह बाहर आए तो देखा कि अदनान खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की को लेकर विवाद की बात आई सामने

पुलिस की प्रारंभिक जांच में लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

गांधी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें- बीड सरपंच हत्याकांड: NCP अजित पवार गुट के मंत्री धनंजय मुंडे ने सौंपा इस्तीफा, मास्टरमाइंड के हैं करीबी, जानें क्या है पूरा मामला!
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts