PlayBreaking News

रीवा की राजकुमारी Mohena Kumari के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म; सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हुईं थीं फेमस

Follow on Google News
रीवा की राजकुमारी Mohena Kumari के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म; सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हुईं थीं फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय शादी और पेरेंट्स बनने का सीजन चल रहा है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर किंग कोहली और अनुष्का शर्मा के घर में बेटे का जन्म हुआ। अब उनके बाद रीवा की राजकुमारी और टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के घर किलकारी गूंजी है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मैटरनिटी का फोटोशूट कराया था। इसके बाद से ही फैंस उनके बेबी का वेट कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

मोहिना कुमारी ने दिया बेटी को जन्म

मोहिना कुमारी पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। अब एक्ट्रेस को लेकर यह खबर आई है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि मोहिना दूसरी बार मां बनी हैं। इस बात की पुष्टि उनके फैन पेज ने की है। फैन पेज ने बेटी के स्वागत की वीडियो भी शेयर की है। जिसके बाद फैंस उनके घर लक्ष्मी आने की बधाई दे रहे हैं।

घर में हुआ जोरदार स्वागत

मोहिना कुमारी के फैन पेज की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद घर में उनका और नन्ही परी का जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ एक्ट्रेस के ससुराल वालों ने केक काटकर मोहिना और बच्ची का वेलकम किया।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हुई थी फेमस

मोहिना कुमारी ने टीवी पर एंट्री 'डांस इंडिया डांस' से की थी। बता दें एक्ट्रेस एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। इसके बाद उन्हें ज्यादा फेम राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिला। शो में उन्होंने कीर्ति गोयनका सिंघानिया का रोल प्ले किया था। मोहिना इस किरदार को निभाकर घर-घर में फेमस हुईं थीं। कुछ टाइम बाद उन्होंने शो तो छोड़ा ही लेकिन टीवी से भी दूरी बना ली। लेकिन, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

मोहिना ने 2022 में दिया था बेटे को जन्म

एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने साल 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश से शादी की थी। 2022 में उन्होंने बेटे अयांश को जन्म दिया था। मोहिना एक ट्रेंड डांसर और कोरियोग्राफर हैं। ये भी पढ़ें - Heeramandi New Song : भंसाली की ‘हीरामंडी’ का ‘तिलस्मी बाहें’ गाना हुआ रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा की अदाओं ने फैंस को किया दीवाना; जानें कब रिलीज होगी सीरीज
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts