Redmi A7 Pro 5G को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इसमें बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और AI फीचर्स जैसे कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बैटरी बताई जा रही है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए फोन चलाने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ इसमें Octa-Core 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। Xiaomi का दावा है कि यह प्रोसेसर अपने सेगमेंट में काफी तेज होगा। यानि गेमिंग, वीडियो और रोजमर्रा के काम आसानी से बिना रुकावट चलेंगे।
ये भी पढ़ें: गंदे पानी से सब्जियों की खेती : हाईकोर्ट ने कहा-‘सिर्फ समस्या नहीं, उसका समाधान भी बताएं’
फोन में स्मूद डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। संकेत हैं कि इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। इसमें Xiaomi का नया HyperIsland फीचर भी मिलेगा। यह फ्रंट कैमरे के पास नोटिफिकेशन दिखाने का नया तरीका है। इसमें कॉल, मैसेज और दूसरे अलर्ट दिखेंगे। इससे फोन का इस्तेमाल और भी आसान और स्मार्ट हो जाएगा। Redmi A7 Pro 5G एक ऐसा बजट 5G स्मार्टफोन हो सकता है जो बैटरी, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आए। लॉन्च के बाद ही इसकी असली कीमत और पूरी जानकारी सामने आएगी, लेकिन अभी से यह फोन चर्चा में बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘अब यहीं रहूंगा…’, दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार के बदले सुर; क्या छोड़ेंगे बिहार की कमान?
फोन में डुअल AI कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। कंपनी नए टूल्स दे सकती है। ये टूल्स फोटो एडिटिंग और प्रोसेसिंग को बेहतर बनाएंगे। इसके साथ Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इससे यूजर्स को स्मार्ट और तेज सर्च का अनुभव मिलेगा।